जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने वाले शहीद उधम सिंह को सीएम खट्टर ने दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़, 31 जुलाई: जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने वाले महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह का आज बलिदान दिवस है। उन्होंने लंदन में जाकर अंग्रेज अफसर माइकल ओ डायर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 13 मार्च 1940 के दिन उधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार के दोषी डायर को भरी सभा में गोली मारकर भारत के जघन्य हत्याकांड का बदला लिया था, जिसके बाद 4 जून 1940 को उधम सिंह को हत्या का दोषी ठहराया गया और 31 जुलाई 1940 को उन्हें पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई। आज उनके 82वें बलिदान दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर लिखा, "लंदन जाकर जलियांवाला बाग के नरसंहार का प्रतिशोध लेने वाले मां भारती के वीर सपूत, शहीद शिरोमणि सरदार उधम सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। आप जैसे वीर क्रांतिकारी पर प्रत्येक भारतवासी युगों-युगों तक गर्व करता रहेगा।"
आज ही के दिन 31 जुलाई 1940 को उधम सिंह को जलियांवाला बाग हत्याकांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल माइकल ओ डायर की लंदन में जाकर गोली मारने के मामले में फांसी दी गई थी। उधम सिंह का जन्म 26 दिसम्बर 1899 को पंजाब प्रांत के संगरूर जिले के सुनाम गांव में सिख परिवार में हुआ था। जलियांवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था, जिसके 21 साल बाद उधम सिंह ने उसका बदला लंदन जाकर लिया था। उन्होंने 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटोन हॉल में जाकर माइकल ओ डायर को गोली मार दी थी।












Click it and Unblock the Notifications