महाराजा अग्रसेन की जयंती पर सीएम खट्टर ने किया नमन, कहा- अग्रोहा धाम पर्यटन स्थल के रूप में होगा विख्यात

Haryana News: अग्रवाल समाज के प्रवर्तक प्रथम पूज्य महाराजा अग्रसेन की आज (रविवार 15 अक्टूबर ) 5147वीं जयंती है। महाराजा अग्रसेन की जयंती पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उन्हें नमन किया।

सीएम खट्टर ने महाराजा अग्रेसन को नमन करते हुए कहा, 'समाजवाद के अग्रदूत महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं सभी प्रदेश वासियों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएँ। गरीबों के उत्थान, मानव कल्याण व परोपकार के लिए किए गए उनके कार्य नई पीढ़ी को सदा प्रेरित करते रहेंगे।'

Haryana CM Manohar Lal Khattar

इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में अग्रोहा धाम के ऐतिहासिक पुरातत्व स्थल पर एक प्रतिष्ठित संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही, राखीगढ़ी की तर्ज पर जल्द ही सरकार अब ऐतिहासिक स्थल अग्रोहा को विकसित करने जा रही है। महाराजा अग्रसेन जंयती की बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि अग्रोहा के पुरातात्विक स्थल को महाराजा अग्रसेन की राजधानी माना जाता है।

इस स्थल के विकसित होने से ना केवल आस्था का यह केंद्र विश्व में अपनी पहचान बनाएगा बल्कि यह स्थल पर्यटन के रूप में भी विख्यात होगा। केंद्र सरकार ने अग्रोहा पुरातात्विक स्थल एवं निकटवर्ती क्षेत्र का समग्र विकास राखीगढ़ी मॉडल के अनुसार एमओयू के माध्यम से करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। हम राज्य की समृद्ध विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+