पंचकूला-अंबाला में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लगा खुला दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार 15 अक्टूबर को पंचकूला पहुंचे और श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। माता मनसा देवी के दर्शनों के बाद सीएम खट्टर जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला पहुंचे और आम जनता की समस्याएं सुनी।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों की शिकायतों को सुनकर मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को उनके तत्काल निवारण के आदेश दिए। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि हमने हरियाणा में बिना किसी भेदभाव के पारदर्शी शासन सुनिश्चित कर बिना पर्ची-बिना खर्ची के मेरिट के आधार पर नौकरियां दी।

सीएम खट्टर ने आगे कहा कि जिससे वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एवं नौकरियां मिली। वहां उपस्थित लोगों को आयुष्मान भारत योजना, चिरायु हरियाणा योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ बरवाला में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त कराने का आश्वासन भी दिया।
बरवाला के बाद सीएम खट्टर अंबाला के शहजादपुर पहुंचे और जनसंवाद कार्यक्रम के तहत खुला दरबार लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनी। जनसंवाद कार्यक्रम से पहले उन्होंने रेडक्रॉस द्वारा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और कृत्रिम अंग प्रदान किए। आपको बता दें कि सीएम खट्टर 15 व 16 अक्टूबर को पंचकूला और कैथल में रहेंगे।
बता दें कि सीएम खट्टर आज अम्बाला एयरपोर्ट का भूमि पूजन तथा शिलान्यास करेंगे। तो वहीं, 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सीएम खट्टर कैथल शहर के महाराजा सूरजमल जाट कॉलेज स्टेडियम पहुंचेंगे और लोगों से जनसंवाद करेंगे। इसके बाद, सुबह 10.40 बजे मुख्यमंत्री कैथल जिला के गांव सांपन खेड़ी में भगवान परशुराम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन तथा 11 बजे इसी गांव में जनसंवाद के दौरान लोगों से रूबरू होंगे।












Click it and Unblock the Notifications