Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिरसा में मेडिकल कॉलेज का सीएम खट्टर ने किया निरीक्षण, बाबा सरसाई नाथ के नाम पर रखने की घोषणा

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सिरसा पहुंचे। इस दौरान सीएम खट्टर ने सिरसा में बनाए जाने वाले मेडिकल की जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा ताकि आसपास के लोगों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सके।

हरियाणा सीएम खट्टर ने कहा कि सिरसा बाबा सरसाई नाथ के नाम पर बसा हुआ है। इसलिए उन्होंने सिरसा में बनने वाले मेडिकल का कॉलेज का नाम बाबा सरसाई नाथ के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण की मंजूरी सरकार द्वारा दी जा चुकी है।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

इस दौरान सीएम खट्टर ने बोलते हुए कहा कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा ताकि आसपास के लोगों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के हर नागरिक को उचित स्वास्थ्य लाभ मिलें। इस दौरान सीएम ने थेहड़ से हाउसिंग बोर्ड में विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।

साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से सुनवाई करते हुए उनका निवारण करने के निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि कोर्ट के आदेशों के अनुसार जिन परिवारों को पुरातत्व विभाग की जमीन से हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटो में अस्थाई तौर पर बसाया गया था उन्हें जल्द ही सलारपुर गांव में जमीन खरीदकर 100-100 गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।

इसके अलावा उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि ग्रुप डी की भर्ती का कार्य अगले माह तक पूरा कर लिया जाएगा और हरियाणा सरकार युवाओं को जल्द ही नौकरी देने का कार्य करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+