पंचकूला में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लिया पैराग्लाइडिंग का आनंद, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पंचकूला में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लिया पैराग्लाइडिंग का आनंद, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पंचकूला, जून 20: टूरिस्टों को पैराग्लाइडिंग का भी आनंद हरियाणा के पंचकूला में जल्द मिले सकेगा। इस बात के संकेत रविवार 20 जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दे दिए हैं। दरअसल, सीएम खट्टर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पूर्व 20 जून को मोरनी हिल्स के पास टिक्करताल क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग गतिविधियों का निरीक्षण व ट्रायल किया। इसके बाद उन्होंने थापली में पंचकर्मा वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया।

Haryana: cm manohar lal khattar inaugurates several adventure sports in Panchkula

इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने खुद पैराग्लाइडिंग का आनंद भी लिया। इतना ही नहीं, सीएम ने कहा कि पंचकूला में लोगों को पैराग्लाइडिंग करने का अवसर नहीं मिलता। लोगों को इसके लिए मनाली और उत्तराखंड जाना पड़ता था। अब हमें हरियाणा में एक जगह पैराग्लाइडिंग का स्थान मिला है। हमने पंचकूला में पैराग्लाइडिंग के लिए जगह चिन्हित कर ली है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिवालिक की पहाड़ियों के बीच बसे पंचकूला को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पंचकूला आसपास के क्षेत्र में ऐसा स्थान होगा जहां इस तरह के एडवेंचर खेलों की शुरुआत होगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 जून को एडवेंचर खेलों का निरीक्षण किया। इसके बाद नक्षत्र वाटिका, राशि वन, सुगंध वाटिका की आधारशिला रखी और नेचर ट्रैक का उद्घाटन किया। सीएम ने टिक्कर ताल में मिल्खा सिंह के नाम से कल्ब बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्लब का गठन होगा और सभी एडवेंचर स्पोर्ट्स का संचालन यही से होगा। सीएम ने थापली नेचर कैंप से थापली गांव तक छोटे से ट्रैक के लिए बच्चों के समूह को झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य सरकार ने 'स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है' के मंत्र पर जोर देते हुए पैराग्लाइडिंग, रोलर ज़ोरबिंग, हॉट एयर बैलून, पैरा-सेलिंग, ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर खेल शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+