हरियाणा: CM खट्टर ने किया 500 बेड वाले कोविड अस्पताल का उद्घाटन, धर्मेंद्र प्रधान ने कही बड़ी बात
पानीपत, 16 मई। हरियाणा में कोरोना वायरस के खिलाफ खट्टर सरकार की लड़ाई जारी है। इसी क्रम में आज (रविवार) मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए 500 बिस्तरों वाले कोविड समर्थित गुरु तेग बहादुर संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन किया। पानिपत स्थित इस अस्पताल में मरीजोंके लिए ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है, साथ ही हॉस्पिटल में सीधे पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस मौके पर सीएम खट्टर के साथ मौजूद रहे।

कोरोना मरीजों के लिए लगभग 18.65 करोड़ की लागत वाले इस अस्पताल में सभी 500 बेड मेडिकल ऑक्सीजन सपोर्टेड हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्प लिमिटेड पानीपत रिफाइनरी के एमईजी प्लांट से जुड़ी स्टील पाइपलाइन के माध्यम से जीटीबी संजीवनी अस्पताल को 15एमटी गैसीय ऑक्सीजन की मुफ्त आपूर्ति कर रहा है। अस्थाई सुविधा के 500 बिस्तरों में से प्रत्येक को ऑक्सीजन की आपूर्ति से जोड़ा जाएगा। इस बीच हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही है।
Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar inaugurated a 500-bedded #COVID19 care centre, Guru Teg Bahadur Sanjeevani Hospital in Panipat. Union Minister of Petroleum Dharmendra Pradhan was also present during the occasion. pic.twitter.com/9aBNqsfIDY
— ANI (@ANI) May 16, 2021
यह भी पढ़ें: भाजपा की तरह जजपा भी कर रही हरियाणा में अपने संगठन का विस्तार, 36 पदाधिकारी नियुक्त किए
हरियाणा में एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
कोरोना वायरस के मामलों की संख्या को देखते हुए हरियाणा में लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब राज्य में कोरोना वायरस को लेकर लागू की गई पाबंदियां 24 मई तक लागू रहेंगी। इससे पहले राज्य सरकार ने 9 मई को लॉकडाउन को आगे बढ़ाते हुए इसे 17 मई तक कर दिया था। हरियाणा से सटे राज्य पंजाब में भी कोविड-19 को लेकर कड़े प्रतिबंध लागू है। रविवार को राज्य के लुधियाना जिले में जारी कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाते हुए इसे 23 मई तक कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications