Satish Kaushik के निधन पर सीएम खट्टर ने जताया शोक, ट्विटर पर लिखा, 'असामयिक निधन से बेहद स्तब्ध हूं'

satish kaushik: दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सतीश कौशिक निधन पर दुख व्यक्त किया। सीएम खट्टर ने लिखा, 'कौशिक जी के असामयिक निधन से बेहद स्तब्ध हूं।'

satish kaushik passed away

satish kaushik passed away: दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। सतीश कौशिश के निधन की खबर सुनकर हर कोई सदमे में हैं और नम आंखों से उन्हें याद कर रहा है। कौशिक के आकस्मिक निधन की जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार को ट्वीट कर दी। सतीश कौशिक के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलते ही अभिनेताओं से लेकर राजनेताओं तक ने दुख जताया और संवेदना व्यक्त की।

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, 'जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। पर ये बात मैं जीते जी कभी भी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्ण विराम। जिंदगी कभी भी तुम्हारे बिना पहले जैसी नहीं रहेगी सतीश। ओम शांति।'

तो वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सतीश कौशिक निधन पर दुख व्यक्त किया। खट्टर ने लिखा,

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, अभिनेता व हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कौशिक जी के असामयिक निधन से बेहद स्तब्ध हूं। बेमिसाल अभिनय एवं निर्देशन हेतु उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में ध्यान देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने लिखा, 'बॉलीवुड के प्रसिद्ध व्यक्तित्व सतीश कौशिक के निधन के बारे में जानने के बाद हैरान हूं। वे एक अद्भुत अभिनेता, कॉमेडियन, पटकथा लेखक, निर्देशक और निर्माता थे। इस कठिन समय में उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है।'

Recommended Video

    Satish Kaushik Passed Away: Actor सतीश कौशिक के वो किरदार जो हो गए 'अमर' | वनइंडिया हिंदी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'प्रख्यात अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक श्री सतीश कौशिक जी का निधन अत्यंत दुःखद तथा फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+