छठ पर्व की सीएम खट्टर ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- पानीपत में छठ के लिए तीन घाटों को होगा निर्माण
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने छठ पर्व पर पूर्वांचलवासियों को महत्वपूर्ण सौगात देते हुए पानीपत जिले में छठ पूजा के लिए समर्पित तीन घाटों के निर्माण की घोषणा की। इनके निर्माण पर 5 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा हेतु साफ पानी के लिए अवलाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर 2 करोड़ की लागत से 700 फीट के घाट,असंध रोड पर थर्मल चैनल के पास 1 करोड़ की लागत से 300 फीट के घाट और बाबरपुर पुल के पास ड्रेन नंबर 2 पर 2 करोड़ के साथ 300 फीट का एक अन्य घाट का निर्माण किया जाएगा।

सीएम खट्टर ने महराना गांव की भूमि पर दो नहरों के बीच सूर्य मंदिर के निर्माण की भी घोषणा की। इस उद्देश्य के लिए गांव की जमीन के हस्तांतरण का कार्य प्रक्रियाधीन है। उन्होंने भूमि के सफल हस्तांतरण के बाद बनने वाले सूर्य मंदिर के लिए 21 लाख के स्वैच्छिक अनुदान की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री आज पानीपत में छठ पूजा महोत्सव के दौरान एक भारी जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ सांसद मनोज तिवारी और संजय भाटिया भी मौजूद रहे। सीएम ने इस पावन अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications