ऑटो मार्केट का सीएम खट्टर ने किया औचक निरीक्षण, भूमि अलाट करने की भी घोषणा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऑटो मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानें, पैट्रोल पम्प, सर्विस स्टेशन के लिए निर्धारित भूमि अलाट करने की भी घोषणा की। साथ ही, पेट्रोल पंप लगाने के लिए जल्द ही नीलामी भी शुरू की जाएगी।
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार 29 अक्टूबर को सिरसा की ऑटो मार्केट के औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि 1997-98 में ऑटो मार्केट से ली गई 70 लाख की राशि बैंक ब्याज सहित वापस लौटाई जाएगी। उन्होंने ऑटो मार्केट में दुकानें, पैट्रोल पम्प, सर्विस स्टेशन के लिए निर्धारित भूमि अलाट करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑटो मार्केट में निर्धारित पेट्रोल पंप की ज़मीन पर पेट्रोल पंप लगाने के लिए भी जल्द ही नीलामी की जाएगी। इसकी मिनिमम बेस प्राइस 9 करोड़ रुपये रखी जाएगी ताकि आसपास के लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल सके।
इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास की नीति से हर वर्ग की बेहतरी के लिए भाजपा ने स्पष्ट नियत के साथ जनहित का कार्य किया है। आज सिरसा के ऑटो मार्केट पहुंच कर हमारे हरियाणा को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करने वाले स्थानीय लोगों तथा व्यापारी भाइयों से संवाद किया व उनके हित में अनेक घोषणाएं की।












Click it and Unblock the Notifications