'अग्निपथ योजना युवाओं के लिए सुनहरा अवसर', हरियाणा CM ने की युवाओं से गुमराह ना होने की अपील
चंडीगढ़, 19 जून: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश में जारी बवाल के बीच युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वो किसी भी तरह से इस योजना को लेकर गुमराह ना हो। सरकार उनके हित के लिए बेहतर तरीके से काम कर रही है। सीएम ने यह बयान रविवार को करनाल में दिया, जब प्रदेश निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही थी। उन्होंने युवाओं से कहा कि उनकी आवाज का असर हो रहा है। सरकार और केंद्रीय मंत्री कई रास्ते निकाल रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में अग्निपथ योजना के लॉन्च होने के बाद बढ़ते आक्रोश के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने ऐलान किया था कि अग्निवीरों को पुलिस सर्विस सहित अन्य सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने का काम किया जाएगा। सरकार ने दावा करते हुए कहा था कि जितना बेहतर होगा उतना अग्निपथ युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लाएं जाएंगे। इसलिए वो इससे कतई गुमराह ना हों। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ स्कीम के लिए जरिए तीनों सेना में भर्ती के लिए नया मॉडल लागू किया है, जिसके तहत अब 4 साल के लिए जवानों की भर्ती की जाएगी और फिर एक निश्चित फंड देकर उनको रिटायर कर दिया जाएगा।
हरियाणा में 70.3% वोटिंग
आपको बता दें कि प्रदेश के 18 नगरपरिषदों और 28 नगरपालिका के लिए रविवार को मतदान किया गया। राज्य चुनाव आयुक्त ने देर शाम कहा कि 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। निकाय चुनाव का परिणाम 22 जून को आएगा। इस चुनाव में जजपा और भाजपा ने गठबंधन के साथ अपने उम्मीदवार उतारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications