हरियाणा: सीएम खटृर ने मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रस्तावों को लागू करने का दिया निर्देश
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में स्थापित किए गए प्रस्तावों को लागू करने का विभागों को आदेश दिया है। कल्याणकारी योजनाओं तक निर्बाध पहुंच और सेवा वितरण में उत्कृष्टता प्रस्ताव जो सम्मेलन में स्थापित किए गए उसे सीएम ने परिश्रमपूर्वक लागू करने का आह्वान किया है।

तीसरे मुख्य सचिव सम्मेलन के दौरान सीएम खट्टर मंगलवार को विभिन्न विषयों, विचार-विमर्श और लिए गए निर्णयों पर प्रस्तुतिकरण के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, तभी ये प्रस्तावों को लागू करने का उन्होंने निर्देश दिया।
सीएम ने कहा राज्य के सभी विभागों को जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने और अपने डोमेन के अंदर विकासात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार उत्पन्न करने चाहिए ताकि हरियाणा भी केंद्र सरकार के साथ अपनी सर्वोत्तम योजनाओं को साझा कर सके।
सीएम ने तारीफ करते हुए कहा हरियाणा विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय औसत से आगे निकल गया है, लेकिन अभी भी सुधार की गुंजाइश है। सीम खटृर ने कहा ये भी जरूरी है कि हम निरंतर वृद्धि के लिए प्रयास करें और निर्धारित समय से पहले ही निर्धारित लक्ष्यों को पार कर लें।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की नीतियों से संबंधित सभी पहलुओं को शामिल करने वाली एक अधिक व्यापक प्रणाली का प्रस्ताव करते हुए मौजूदा व्यवस्था के विकल्प तलाशने का भी सुझाव दिया।
सम्मेलन में कल्याणकारी योजनाओं तक आसान पहुंच को प्राथमिकता दी गई और सेवा वितरण गुणवत्ता पर जोर दिया गया। भूमि एवं संपत्ति, बिजली, पेयजल सहित पांच मुख्य विषय से संबधित सम्मेलन में स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा पर चर्चा की गई।












Click it and Unblock the Notifications