Haryana Chunav Result: रूझानों में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस का दावा-तस्वीर पलटेगी,भाजपा बोली:विपक्ष हिट विकेट
Haryana Chunav Result : हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। हरियाणा में मतगणना के बीच लगातार रुझान बदलते जा रहे हैं। शुरुआती चरणों में जहां कांग्रेस आगे चल रही थी, वहीं अब भाजपा सरकार बनाने की ओर बढती हुई नजर आ रही है।
11 बजे के बाद भाजपा 49 जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीच हरियाणा में जीत को लेकर भाजपा कांग्रेस आमने सामने आ गई है। दोनों ही पार्टी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। साथ ही दोनों सियासी दलों के बीच सियासी जंग देखने को मिल रहा है। जो कि बयानों में साफ नजर आ रही है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया है कि यह तस्वीर अभी बहुत जल्दी पलटेगी और तस्वीर पलटने में देर नहीं लगेगी। हमारे लिए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से अच्छी खबर आ रही है। बहुत देर से मैं चुनाव आयोग की वेबसाइट देख रही हूं वहां पर डेटा अभी बदल नहीं रहा है। हमारा वोट शेयर भाजपा से काफी आगे है और यह सीटों में जरूर तब्दील होगा। उन्होंने कहा कि जो ग्राउंड रिपोर्ट आ रही हैं उसमें हम आगे हैं। भाजपा ने रूझानों के परिणाम में बदलने का दावा किया है।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "यह तस्वीर अभी बहुत जल्दी पलटेगी और तस्वीर पलटने में देर नहीं लगेगी। हमारे लिए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से अच्छी खबर आ रही है... बहुत देर से मैं चुनाव आयोग की वेबसाइट देख रही हूं वहां पर डेटा अभी बदल नहीं रहा है। हमारा वोट शेयर… pic.twitter.com/qzSqQqjHTD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा है कि लोकतंत्र की जीत हो गई है। यह उस रॉकेट को करारा जवाब है जो लॉन्च नहीं होता है लेकिन कहता है कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है। कहा कि हरियाणा ने दिखा दिया है कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती है, मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है। हम इंतजार कर रहे हैं कि ये रुझान परिणाम में परिवर्तित हों। तीसरी बार लगातार भाजपा जीत रही है और कांग्रेस पार्टी हिट विकेट हो रही है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "लोकतंत्र की जीत हो गई है। यह उस रॉकेट को करारा जवाब है जो लॉन्च नहीं होता है लेकिन कहता है कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है... हरियाणा ने दिखा दिया है कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती है, मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है... हम… pic.twitter.com/zK4ttFdu8b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
जिस तरह के रूझान सामने आ रहे हैं, उससे साफ है कि हरियाणा में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है, हालांकि कांग्रेस को अब भी तस्वीर बदलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications