Haryana Chunav Result 2024: नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल की पहली हार! महाराष्ट्र-झारखंड में क्या होगा?

Haryana Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के शुरूआती रूझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। हरियाणा की 90 सीटों पर मतगणना चल रही है, और चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। सोशल मीडिया पर #ModiWave ट्रेंड कर रहा है, जिसमें नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को एक बार फिर चर्चा का विषय बनाया जा रहा है।

दोपहर 1 बजे तक, कांग्रेस सिर्फ 36 सीटों तक सीमित नजर आ रही है, जिससे यह तय हो गया है कि हरियाणा एक बार फिर कांग्रेस के हाथ से निकल चुका है। अगर, यह नतीजे इसी तरह रहे, तो नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की यह पहली बड़ी हार होगी।

Haryana Chunav Result 2024

खास बात यह है कि राहुल गांधी ने हरियाणा में जमीनी स्तर पर करीब 9 बड़े कार्यक्रमों और रैलियों को संबोधित किया था, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा।

इस चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस की तरफ से नेतृत्व किया, और राहुल गांधी की छवि के दम पर बीजेपी को गढ़ी सांपला सीट से चुनौती दी, लेकिन वो प्रभावी साबित नहीं हो सके।

महाराष्ट्र और झारखंड में क्या होगा असर?

हरियाणा में कांग्रेस की इस हार का असर सीधे तौर पर आगामी महाराष्ट्र (288 सीट) और झारखंड (81 सीट) के विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है। इन राज्यों में कांग्रेस को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महाराष्ट्र में बीजेपी की स्थिति मजबूत है, जबकि झारखंड में कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन की सरकार है।

अगर हरियाणा की तरह महाराष्ट्र और झारखंड में भी कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा, तो राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के लिए आगे की राह और भी कठिन हो सकती है।

40 स्टार प्रचारकों की फौज भी नहीं दिला पाई जीत
कांग्रेस ने इस चुनाव में अपने 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा था, जो अलग-अलग इलाकों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे। इन प्रमुख नेताओं में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दीपक बाबरिया, उदय भान, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अजय माकन, कुमारी सैलजा, चौधरी बीरेंद्र सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला, आनंद शर्मा, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, सचिन पायलट, पवन खेड़ा, सतपाल ब्रह्मचारी, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, गोविंद सिंह डोटासरा, देवेंद्र यादव, सुप्रिया श्रीनेत, कैप्टन अजय सिंह यादव, अल्का लांबा, राजेश लिलोठिया, उदित राज, कर्नल रोहित चौधरी, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, बी.वी. श्रीनिवास, प्रताप सिंह बाजवा, फूल सिंह बरैया, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सुभाष बात्रा, जय प्रकाश शामिल रहे।

राहुल गांधी बने नेता प्रतिपक्ष
25 जून 2024 को राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष का पद संभाला था, जो लोकसभा में 10 साल बाद कांग्रेस के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी थी। लेकिन हरियाणा के चुनाव परिणाम इस नए पदभार के बाद उनकी पहली बड़ी परीक्षा माने जा रहे थे, जिसमें उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे कांग्रेस के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। राहुल गांधी के लिए यह हार न केवल हरियाणा तक सीमित है, बल्कि इसका असर महाराष्ट्र और झारखंड जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के चुनावों पर भी पड़ सकता है। कांग्रेस को आने वाले समय में अपने चुनावी रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत है, ताकि वो अपनी स्थिति को फिर से मजबूत कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+