Haryana Chunav 2024: हरियाणा में कितने जाट जीते, किस जाति से बने सबसे ज्‍यादा MLA?

How many Jats won in Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की सरकार बनी है। 15वीं हरियाणा विधानसभा की 90 में से 48 सीटें भाजपा ने जीती है। भाजपा हरियाणा में पहली बार इस आंकड़े को छू पाई है। पिछले चुनाव से 8 सीटें ज्‍यादा हैं। वहीं, कांग्रेस के हाथ में 37 सीटें आई हैं। दो सीटें इनेलो के खाते में गईं। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।

किसी भी चुनाव में जातीय समीकरण काफी मायने रखता है। जहां जाति विशेष का दबदबा हो, वहां हार-जीत भी इस बात से तय होती है कि कौनसी जाति किसके साथ है? हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने ओबीसी और कांग्रेस ने जाटों पर दांव लगाया था।

Haryana Chunav 2024 Result

हरियाणा चुनाव 2024 में जाट उम्‍मीदवार ज्‍यादा जीते। फिर भी कांग्रेस के हाथ मे सत्‍ता नहीं आई। पिछले बार 10 सीटें जीतकर किंगमेकर बनीं दुष्‍यंत चौटाला की जेजेपी इस बार खाता भी नहीं खोल सकी और ऐसा ही हाल आम आदमी पार्टी का रहा।

किस जाति से कितने विधायक?

जाट-28
एससी-17
पंजाबी-12
ब्राह्मण-7
मुस्लिम-5
अहीर-6
वैश्‍य-2
जांगड़ा-1
जट सिख-1
बिश्‍नोई-1
गुर्जर-5
राजपूत-3
रोड़-2

हरियाणा में दलित-जाटों ने किसे दिए वोट?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जाट बेल्‍ट की 25 में से 13 भाजपा, 10 कांग्रेस और 2 सीट निर्दलीय ने जीती है जबकि एससी बहुल 17 सीटों में से 8 सीटों पर भाजपा, 9 सीटों पर कांग्रेस उम्‍मीदवारों ने जीत दर्ज की है। हरियाणा में जाट लैंड में छह जिलों की 25 सीटों को शामिल किया जाता है। इनमें रोहतक, सोनीपत, झज्‍जर, जींद, भिवानी, चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र हैं।

फिर चौधर लाने का नारा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पुराना रोहतक यानी रोहतक, झज्‍जर व सोनीपत में कांग्रेस ने फिर चौधर लाने नारा भी चलाया, जो काम नहीं आया और भाजपा ने जाट लैंड के वोटों में सेंध लगा दी। पिछली बार की तुलना में भाजपा ने यहां दोगुनी सीटें जीतीं। कांग्रेस को पिछली बार की तुलना में दो सीटें गंवानी पड़ी और हाथ में सिर्फ 10 सीटें आईं। सोनीपत, भिवानी, दादरी और जींद में भाजपा को 12 सीटें मिली।

परिवारवाद: 33 में से 15 प्रत्‍याशी हारे

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जातियों के अलावा परिवारवाद भी हावी रहा। राजनीतिक परिवारों से ताल्‍लुक रखने वाले 33 में से 15 उम्‍मीदवार चुनाव हार गए। भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 22 चेहरे उतारे थे। भाजपा के 8, कांग्रेस के 10 उम्‍मीदवारों ने जीत दर्ज की है। राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव अटेली से जीती हैं। सांसद वरूण की पत्‍नी ने भी जीत दर्ज की है। हालांकि भजन लाल के गढ़ आदमपुर में उनके पोते भव्‍य बिश्‍नोई हार गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+