Haryana Chunav 2024: अचानक सोनिया से मिलीं कुमारी शैलजा, क्या हरियाणा CM बनने की कर रहीं तैयारी?
Kumari Selja Sonia Gandhi News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान से ठीक से पहले कुमारी शैलजा ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सोनिया-शैलजा की अचानक हुई मुलाकात से न केवल हरियाणा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे की चिंता बढ़ गई बल्कि सियासी गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई कि कुमारी शैलजा सीएम बनने के लिए भागदौड़ कर रही हैं?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। गुरुवार को चुनाव प्रचार का शोर थमा है। 5 अक्टूबर को मतदान व 8 अक्टूबर को मतों की गिनती है। कांग्रेस ने अभी कोई सीएम फेस घोषित नहीं किया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा व रणदीप सुरजेवाला हरियाणा मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

इस बीच गुरुवार चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही खबर आई कि सिरसा सांसद व दलित कांग्रेन नेता कुमारी शैलजा अचानक नई दिल्ली पहुंची हैं और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से करीब 30 मिनट मुलाकात की है। इस दौरान कुमारी शैलजा ने सोनिया गांधी को हरियाणा विधानसभा चुनाव का फीडबैक दिया।
दरअसल, कुमारी शैलजा भी सीएम पद की दौड़ में शामिल हैं। हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों में से दर्जनभर सीटों पर ही कुमारी शैलजा गुट के प्रत्याशी उतारे गए हैं। अधिकांश सीटों पर भूपेंद्र सिंह हुडडा गुट के उम्मीदवार हैं। टिकट वितरण के बाद कुमारी शैलजा नाराज हो गई थीं और चुनाव प्रचार से दूरी भी बना ली थी।
26 सितंबर को ही चुनाव प्रचार वापस शुरू किया। राहुल गांधी की असंध चुनावी रैली में हिस्सा लिया और अन्य कई सीटों पर भी कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करती नजर आईं। कुमारी शैलजा हरियाणा की दिग्गज दलित नेता हैं, जिनका यहां के 22 फीसदी दलित वोटरों में काफी प्रभाव है।
इधर, वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में कांग्रेस CWC सदस्य व प्रवक्ता कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस सत्ता में आ रही है। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी और फिर आलाकमान की मंजूरी से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा।












Click it and Unblock the Notifications