हरियाणा चुनाव 2024 चर्चित सीट पंचकूला: 5वीं बार MLA की रेस में चंद्रमोहन, वोटिंग से पहले जानें जीत का गणित
Hot Seat Panchkula Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 5 अक्टूबर को वोटिंग व 8 अक्टूबर को काउंटिंग है। चुनाव प्रचार का शोर थमने वाला है। इससे पहले जानिए हरियाणा चुनाव 2024 की हॉट सीटों में से एक पंचकूला का हार-जीत का गणित।
पंचकूला सीट पर हरियाणा के पूर्व डिप्टी चंद्रमोहन बिश्नोई (INC Chander Mohan) कांग्रेस उम्मीदवार हैं। इनके अलावा BJP के Gian Chand Gupta, JJP के Sushil Garg और AAP के Prem garg आदि ने भी ताल ठोक रखी है।

पंचकूला विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है। यहां सेक्टरों के मतदाता अभी चुप्पी साधे हुए हैं। वैश्य वोटर हार-जीत में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। अगर वैश्य वोट छिटके तो भाजपा को तगड़ा नुकसान हो सकता है।
पंचकूला सीट पर मौजूदा विधायक व भाजपा उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता 10 साल एंटी इनकम्बेंसी से जूझ रहे हैं जबकि पांचवीं बार विधायक बनने की रेस में शामिल कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई पिता पूर्व सीएम भजनलाल की लेगेसी को भुनाने में जुटे हैं।
पंचकूला में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी रैली करके भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता की ताकत बढ़ा चुके हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से सिरसा सांसद कुमारी सैलजा व पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल की चुनावी रैली से चंद्रमोहन को सहारा मिला है।
हरियााणा की राजनीति में चंद्रमोहन की लव स्टोरी भी चर्चा में रहती है। डिप्टी सीएम रहते हुए चंद्रमोहन को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल अनुराधा बाली से प्यार हो गया था। दोनों ने धर्म व नाम तक बदल लिया था। पूरी प्रेम कहानी यहां क्लिक पढ़ें...
पंचकूला में मतदाता
कुल मतदाता-2 लाख 36 हजार 193
पुरुष मतदाता-1 लाख 24 हजार 181
महिला मतदाता-1 लाख 12 हजार 004
थर्ड जेंडर-8
पंचकूला में जातिवार मतदाता
अग्रवाल-41 हजार
पंजाबी-32 हजार
ब्राह्मण-30 हजार
एससी-22 हजार
गुर्जर-8 हजार
राजपूत-7-8 हजार
सैनी-5-6 हजार
जाट-7-8 हजार
पंचकूला विधायकों की सूची
2009 में देवेन्द्र कुमार बंसल, कांग्रेस
2014 में ज्ञान चंद गुप्ता, भाजपा
2019 में ज्ञान चंद गुप्ता, भाजपा












Click it and Unblock the Notifications