Ratan Lal Kataria: अंबाला से BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, सीएम खट्टर ने जताया शोक
Ratan Lal Kataria Ka nidhan: रतन लाल कटारिया हरिजन कल्याण निगम और गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष भी रहे थे, उनकी गिनती भाजपा के लोकप्रिय नेताओं में होती थी।

BJP MP Ratan Lal Kataria passed away: एक दुखद खबर हरियाणा से है, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया (72) अब दुनिया में नहीं रहे हैं। वो लंबे समय से निमोनिया के चलते चंडीगढ़ PGI में भर्ती थे। आज सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 11:30 बजे निकाली जाएगी तो वहीं आज ही उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे श्मशान घाट मनीमाजरा में किया जाएगा।
बीजेपी के दिग्गज नेता थे कटारिया
आपको बता दें कि रतन लाल कटारिया की गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती थी उनका एक लंबा राजनीतिक करियर रहा है, वो पिछले पचास सालों से आरएसएस से जुड़े हुए थे।
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से की थी पढ़ाई
गौरतलब है कि रतन लाल कटारिया का जन्म 19 दिसंबर 1951 को हरियाणा के यमुनानगर जिले में हुआ था और उनकी पढ़ाई लिखाई कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से हुई थी, उन्होंने वकालत की पढ़ाई भी की थी और राजनीतिज्ञ विज्ञान में एमए किया था।
यह पढ़ें: आम चुनाव 2019 में अंबाला लोकसभा सीट पर कटारिया ने किया था बड़ा कमाल
भाजपा पार्टी का लोकप्रिय चेहरा
साल 1999, 2014 और 2019 में अंबाला से एमपी रहे तो वहीं बीजेपी 2 की सरकार में वो केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री भी बने। वो हरियाणा में भाजपा पार्टी का लोकप्रिय चेहरा थे।
अच्छे लेखक और कलाकार
वो बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, वो अच्छे लेखक और कलाकार थे, 13 साल की उम्र में उन्होंने एक बाल कलाकर के रूप में प्रस्तुति दी थी, जिसके लिए उन्हें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सम्मानित भी किया था।
सीएम ने जताया शोक
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रतन लाल कटारिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने Tweet किया है कि 'पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है।समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।'












Click it and Unblock the Notifications