Haryana BJP Candidate List: हरियाणा में बागियों को मनाने में जुटी भाजपा, दूसरी सूची से पहले कहां-कहां बवाल?

Haryana bjp Candidate List: 5 अक्‍टूबर को हो रहे हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने से पहले सियासी घमासान मचा हुआ है। बुधवार को शाम को जारी 67 उम्‍मीदवारों की भाजपा की पहली सूची में टिकट नहीं मिलने पर हिसार, सिरसा से लेकर सोनीपत तक में बगावत हो गई है।

हरियाणा भाजपा में विधानसभा चुनाव 2024 में बगावत करने वालों नेताओं ने कहीं पर पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया तो कहीं तो निर्दलीय ताल ठोकने की बात कह रहे हैं। भाजपा के ये 'बागी' कई सीटों पर हार-जीत का गणित बिगाड़ सकते हैं।

haryana chunav bjp candidate list

भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची के बागी

1. रणजीत चौटाला रानिया सीट (Ranjit Chautala Raniyan Seat Haryana)
सिरसा जिले के रानियां सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज राज्‍य मंत्री रणजीत चौटाला भाजपा से इस्‍तीफा दे चुके हैं। चौटाला पहले रानियां सीट से निर्दलीय चुनाव जीत भी चुके हैं। निर्दलीय जीतकर ही भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने रानियां से शीशरपाल कंबोज को टिकट दिया है।

2. सावित्री जिंदल हिसार सीट (Savitri Jindal Hisar Seat Haryana)
देश की सबसे अमीर महिला को भी भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो उन्‍होंने बगावत कर डाली। सावित्री जिंदल हिसार से टिकट मांग रही थीं, मगर भाजपा ने मौजूदा विधायक कमल गुप्‍ता को उम्‍मीदवार बनाया है। ऐसे में गुरुवार सुबह सावित्री जिंदल ने समर्थकों को सम्‍बोधित किया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। खुद भी पूर्व में विधायक रह चुकी सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल वर्तमान में कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।

3. लक्ष्‍मण दास नापा रतिया सीट (Laxman Das Napa Ratia Seat Haryana)
फतेहाबाद जिले की रतिया आरिक्षत सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक लक्ष्‍मण दास नापा ने पार्टी छोड़ दी। पार्टी ने सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्‍गल को मैदान में उतारा है।

4. कर्णदेव कंबोज इंद्री सीट (Karnadev Kamboj Indri Seat Haryana)
पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने इंद्री सीट से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ दी। भाजपा पदाधिकारियों को भेजे इस्‍तीफे में लिखा कि पार्टी में नुकसान पहुंचाने वाले गद्दारों को तवज्जो दी जा रही है, जबकि वफादार कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। भाजपा ने इंद्री से रामकुमार कश्‍यप को टिकट दिया है।

5. कविता जैन सोनीपत सीट (Kavita Jain Sonipat Seat Haryana)
भाजपा ने सोनीपत सीट पर 20 साल में पहली 'पंजाबी' दांव खेलते हुए निखिल मदान को मैदान में उतारा। पिछली बार चुनाव हार चुकीं पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन मंच पर भावुक हो गई और बोलीं कि उन्‍होंने आलाकमान तक अपनी बता पहुंचाइ है। 8 सितंबर को कार्यकर्ताओं से बातचीत करके आगामी फैसला लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+