Haryana: बल्लभगढ़ विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा -युवाओं को फायदा होगा
Haryana News: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य और श्रम मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के लिए एक और बड़ी सौगात मिली है। बल्लभगढ़ के सेक्टर 23 में राजकीय को - एड कॉलेज बनाया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र व आस-पास के इलाके के युवाओं को बड़ा फायदा होगा।
मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इस कालेज को शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। इसी शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कॉलेज के नये भवन का निर्माण होने तक राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान में कक्षाएं लगाई जाएंगी।

गुरुवार को मूलचंद शर्मा ने इस कॉलेज की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह और केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर- 23 में करीब साढ़े 5 एकड़ में भव्य कॉलेज बनाया जाएगा। को- एड कॉलेज बनाने के लिए जमीन सहित करीब 90 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
यह भी पढ़ें मत्स्य पालन विभाग की सेवाओं में इजाफा, हरियाणा सरकार ने जारी की अधिसूचना












Click it and Unblock the Notifications