बहादुरगढ़ः दो लोगों की गोली मारकर हत्या, मृतकों में एक दिल्ली पुलिस का था सिपाही

बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के लाइन पार क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में एक दिल्ली पुलिस का सिपाही भी शामिल है। सोमवार की सुबह ड्रेन किनारे घूमने आए थे दोनों मृतक। ड्रेन पर ही गोली मारकर हत्यारे फरार हो गए। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिये नागरिक हस्पताल भेजा गया। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

haryana bahadurgarh two people shot dead

मरने वालों में एक दिल्ली पुलिस का सिपाही मनोज भी है। जबकि दूसरा मृतक सिपाही मनोज का परिचित रमेश था। दोनों मृतक सुबह सवेरे लाइनपार क्षेत्र में में ड्रेन किनारे टहलने गए थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी। प्रारम्भिक जांच में अवैध संबंधों के चलते हत्या की बात सामने आई है। मृतक लाइन पार क्षेत्र में ही रह रहा था। मृतक मनोज के परिजनों ने रणबीर नाम के शख्स पर हत्या का आरोप लगाया है।

डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी । मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर भी दर्ज कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि अवैध संबंधों को फिलहाल हत्या की वजह मानकर पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+