Haryana Elections: कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी, सुरजेवाला के बेटे को टिकट, देखें सूची

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने बुधवार देर रात 40 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली और दूसरी लिस्ट के जरिए 41 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। ऐसे में अब़ तक कुल 90 सीटों पर कांग्रेस 81 कैंडिडेट उतार चुकी है।

हरियाणा में कांग्रेस तीसरी सूची में कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया है। वहीं पंचकुला से भजनलाल के बेटे पूर्व डिप्टी सीएम चन्द्रमोहन को मैदान में उतारा है।

Congress candidates list

ऐसे ही अंबाला सिटी से निर्मल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मुलाना से पूजा चौधरी को टिकट दिया है, जो कि सांसद वरुण चौधरी की पत्नी हैं। देखिए कांग्रेस के 40 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट।

जानिए किसको कहां से मिला टिकट?

  • पंचकुला से पूर्व डिप्टी सीएम चन्द्रमोहन
  • अंबाला सिटी से निर्मल सिंह
  • मुलाना से पूजा चौधरी
  • जगाधरी सीट से अकरम खान
  • यमुनानगर से रमन त्यागी
  • पेहोवा से मनदीप सिंह
  • गुहला से देवेंद्र हंस
  • कालायत से विकास सहरान
  • कैथल से आदित्य सुरजेवाला
  • पुंडरी से सुल्तान सिंह
  • इंद्री से राकेश कुमार कंबोज
  • करनाल से सुमिता विर्क
  • घरौंदा से वीरेंद्र सिंह राठौड़
  • पानीपत सिटी से वरिंदर कुमार शाह
  • राई से जय भगवान अंतिल
  • जींद से महाबीर गुप्ता
  • फतेहाबाद से बलावान सिंह दौलतपुरिया
  • रातिया से जरनैल सिंह
  • ऐलानाबाद से भारत सिंह बेनीवाल
  • आदमपुर सीट से चंद्र प्रकाश
  • हांसी राहुल मक्कड़
  • बरवाला सीट से राम निवास घोरेला
  • हिसार से राम निवास रारा
  • नालवा से अनिल मान
  • लोहारू से राजबीर सिंह फरतिया
  • बाढड़ा से सोमवीर सिंह
  • दादरी से मनीषा सांगवान
  • भवानी खेरा से प्रदीप नारवाल
  • अटेली से अनीता यादव
  • नारनौल से राव नरेंद्र सिंह
  • बावल से एमएल रंगा
  • कोसिल से जगदीश यादव
  • पटौदी से पीयर्ल चौधरी
  • हथीन से मोहम्मद इरशाद
  • पलवल से करण दलाल
  • पृथला से रधुबीर तेवतिया
  • बड़खल से विजय प्रताप
  • बल्लभगढ़ से पराग शर्मा
  • फरीदाबाद से लखन कुमार सिंगला

दूसरी लिस्ट में 9 नामों का ऐलान

इससे पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवार घोषित किए थे, जिसमें थानेसर से अशोक अरोड़ा, गनौर से कुल्दीप शर्मा, उचाना कलां से ब्रिजेंद्र सिंह, तोहाना से परमवीर सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी,, मेहम से मंजू चौधरी, बादशाहपुर से वर्धन यादव और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को टिकट दिया था। वहीं पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 32 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+