हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: क्‍या 2 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे CM नायब सिंह सैनी, लाडवा-करनाल से टिकट की चर्चा

Nayab Singh Saini Ladwa karnal: हरियाणाा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी करने वाली है। सीएम नायब सिंह सैनी भी चुनाव लड़ रहे हैं, मगर सीएम की सीट को लेकर संशय बना हुआ है। ये लाडवा से चुनाव लड़ेंगे या करनाल से। टिकट वितरण पर ही हकीकत सामने आएगी।

दरअसल, हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव से लड़ेंगे। ऐसे में माना जाने लगा कि भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची में मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सिंह का लाडवा से टिकट लगभग फाइनल हो गया है।

Nayab Singh Saini Ladwa karnal

शुक्रवार शाम को सीएम नायब सिंह सैनी ने करनाल में रोड शो निकाला और उस दौरान सैनी ने कहा कि वे करनाल से भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अब चर्चा होने लगी है कि क्‍या सीएम लाडवा और करनाल दोनों सीटों से चुनाव मैदान में उतरेंगे? हालांकि इसका पता तो भाजपा उम्‍ममीदवारों की टिकट वितरण से ही लग पाएगा।

Nayab Singh Saini Ladwa or karnal

मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल से भी चुनाव लड़ने की बात पर यह कहकर संशय बढ़ा दिया कि प्रदेशाध्‍यक्ष मोहन लाल बड़ोली के पास उनसे ज्‍यादा जानकारी है। संसदीय बोर्ड में जिन्‍होंने सूचीबद्ध कर केंद्रीय लीडरशीप को बताने का काम किया है। अगला निर्णय संसदीय बोर्ड का है, जो निर्णय देंगे, वह हमें स्‍वीकार होगा।

Nayab Singh Saini Ladwa

उल्‍लेखनीय है कि इसी साल जनवरी में जब हरियाणा में भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूटा और मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्‍यमंत्री बनाया गया था। सीएम बनाए गए तब नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा के सदस्‍य नहीं थे। करनाल लोकसभा सीट से सांसद थे। तब करनाल विधानसभा सीट से मनोहर लाल खट्टर ने इस्‍तीफा दिया और फिर करनाल सीट से उप चुनाव जीतकर सैनी विधायक बने थे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 1 अक्‍टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 4 अक्‍टूबर को की जाएगी। 5 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। हरियाणा में भाजपा एक दशक से सत्‍ता में है। साल 2014 और 2019 में भाजपा ने दर्ज कर सरकार बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+