Haryana polls: हरियाणा की वो सीटें जहां कभी नहीं जीत सकी BJP, जानिए इस बार क्या प्लान बनाया?
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा अपने बीते 10 साल के राज को सुशासन बताकर आगामी पांच साल और मांग रही है। हरियाणा में भाजपा जीत की हैट्रिक बना पाएगी या नहीं? इसका पता 5 अक्टूबर को मतदान व 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद चल सकेगा। फिलहाल, आज उन 7 सीटों के बारे में जानिए जो भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव इतिहास में जिन सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई। वो जाट, गुर्जर व मुस्लिम बाहुल इलाकों की समालखा, खरखौदा, जुलाना, बरोदा, सफीदों, नूंह और फिरोजपुर झिरका सीटें हैं। इन सीटों पर भाजपा उम्ममीदवारों को हर बार हार का मुंह देखना पड़ता है।

इन सीटों पर भाजपा का जीत का इंतजार
पानीपत जिले की समालखा सीट पर 10वीं बार गुर्जर समाज का प्रत्याशी बना है। भाजपा कभी खाता भी नहीं खोल पाई। इस बार भाजपा के मनमोहन भडाना के सामने कांग्रेस के धर्मसिंह छौक्कर है।
सोनीपत जिले की खरखौदा विधानसभा सीट पर साल 2009 में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए। तब से लेकर अब तक यहां कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा कभी खाता भी नहीं खोल सकी। इस बार कांग्रेस के जयवीर सिंह के सामने भाजपा ने पवन खरखौदा को उतारा है।
सोनीपत जिले की बरोदा सीट पर भी भाजपा को पहली जीत का इंतजार है। यहां पर साल 2009 से लगातार कांग्रेस जीत दर्ज करती आ रही है। भाजपा कभी नहीं जीत सकी। इस बार भाजपा ने प्रदीप सांगवान व कांग्रेस ने इंदुराज नरवाल को उतारा है।
जींद जिले की जुलाना सीट इस बार के चुनाव में हाई प्रोफोइल सीटों में से एक है। जानी-मानी रेसलर विनेश फोगाट को कांग्रेस ने जुलाना से ही उम्मीदवार बना रखा है। भाजपा ने पूर्व पायलट योगेश बैरागी को टिकट दिया है। जुलाना में साल 2005 के बाद कांग्रेस नहीं जीती। भाजपा का तो खाता ही नहीं खुला।
जींद जिले की सफीदों सीट भी भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण है। यहां पर भाजपा अभी तक एक बार भी नहीं जीत पाई है। साल 1991 के बाद 2019 में कांग्रेस जीती है। इसके अलावा लोकदल, वीएचपी और निर्दलीय भी जीते हैं। इस बार भाजपा ने राम कुमार गौतम व कांग्रेस ने सुभाष गांगोली को उतारा है।
मेवात इलाके के नूंह जिले की नूंह सीट मुस्लिम बाहुल है और यह कांग्रेस का गढ़ कही जा सकती है। हालांकि लोकदलदल व निर्दलीय ने भी यहां खूब बाजी मारी है, मगर भाजपा कभी नहीं जीत पाई है। इस बार भाजपा ने संजय सिंह व कांग्रेस ने मौजूदा विधायक आफताब को उतारा है।
फिरोजपुर झिरका विधानसभा चुनाव 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव के इतिहास में जहां से भाजपा कभी नहीं जीत पाई उन सीटों में फिरोजपुर झिरका भी शामिल है। यह भी मेवात इलाके के नूंह जिले की सीट है। इस बार भाजपा ने नसीम अहमद को और कांग्रेस ने मौजूदा विधायक मामन खान को टिकट दिया है।
जीत के लिए भाजपा का प्लान
अभी तक नहीं जीती गई सीटों के लिए भाजपा ने खास प्लान है। फिरोजपुर झिरका में इकलौता मुस्लिम प्रत्याशी नसीम अहमद उतारा है। नूंह में जीत के लिए सोहना से संजय सिंह को भेजा है। समालखा में गुर्जर समाज से जीत मिल रही तो इस बार भाजपा ने भी गुजर्र को टिकट दिया।












Click it and Unblock the Notifications