हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में क्या हुआ, कब आएगी उम्मीदवारों की सूची?
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीति दलों में बैठकों के दौर चल रहे हैं। उम्मीदवारों की सूची पर मंथन चल रहा है।
इसी कड़ी में बुधवार को हरियाणा कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक दिल्ली के डिप्टी स्पीकर हॉल में हुई, जिसमें हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा सांसद कुमारी शैलजा, राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा की सत्ता से कांग्रेस दस साल से दूर है। साल 2014 व 2019 में चुनाव जीतकर भाजपा ने सरकार बनाई है। अबकी कांग्रेस वापसी के लिए जोर लगा रही है, मगर कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती बगावत को रोकना है। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें, मगर कांग्रेस में टिकट के 2500 दावेदार सामने आए हैं, ऐसे में टिकट नहीं मिलने पर नेताओं की बगावत का खतरा है। इसलिए कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है और नामांकन भरने के आखिरी दिनों में उम्मीदवारों की सूचियां जारी करने के मूड में है।
इधर, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। बैठक में शामिल कई चेहरे खुद या परिवार वालों के लिए भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। बैठक विधानसभा चुनाव रणनीति पर विचार विमर्श को लेकर आयोजित हुई।
एआईसीसी के महासचिव दीपक बावरिया ने कहा कि AICC की मीटिंग में राहुल गांधी ने दिशा-निर्देश दिए थे कि बड़ी सतर्कता चुनाव के टिकट बंटवारे में सामाजिक समीकरण बनाने व महिलाओं को भी प्रमुखता दे। इस पर मीटिंग में इस पर मीटिंग में संज्ञान लिया गया। साथ ही सभी के साथ मिलकर फैसला लिया गया। वहीं स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 26 अगस्त से होगी। जिसके बाद उम्मीदवारों का फैसला किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications