Haryana Election: हरियाणा में सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, AAP को इतनी सीट देने के लिए तैयार कांग्रेस

Haryana Congress-AAP Alliance: हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन में सीट शेयरिंग पर पेंच फंसता नजर आ रहा है। इंडिया ब्लॉक के दोनों दलों के बीच साथ मिलकर चुनाव लड़ने की रणनीति पर मंथन तो जारी है, लेकिन सीट शेयरिंग के मुद्दे पर सहमति नहीं बन पा रही है।

हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान है। ऐसे में उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर सभी राजनीतिक दलों में मंथन का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की रणनीति अपनाई जा रही है, हालांकि इस प्लान में अभी तक सीट शेयरिंग प्रमुख रोड़ा बना हुआ नजर आ रहा है।

Haryana Election News

AAP को इतनी सीटें देने को तैयार कांग्रेस

कांग्रेस और आप हरियाणा के चुनावी मैदान में एक साथ लड़कर सत्तारूढ़ बीजेपी को टक्कर देने का मन बना चुकी है, लेकिन हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और राघव चड्ढा के मुलाकात के बीच पेंच फसा गया है। दरअसल, कांग्रेस फिलहाल आम आदमी पार्टी को 5 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं है।

अन्य सहयोगी दलों पर भी विचार

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार खबर सामने आई है कि पार्टी आप को 7 सीटें ऑफर किए जाने की खबर को मना कर रहा है। कांग्रेस इंडिया गुट के अन्य सहयोगी को भी हरियाणा में सीट देने का मन बना रही है। खबरों की मानें तो कांग्रेस सीपीआई को एक, सीपीएम को एक, सपा को एक सीट और और एक सीट एनसीपी को देने पर विचार कर रही है।

दो गुटों पर बंटी हरियाणा कांग्रेस

हरियाणा में कांग्रेस दो गुटों में बंटी हुई है- एक का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे हैं, जबकि दूसरे का सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा कर रही हैं। हुड्डा जहां आप के साथ कुछ सीटें साझा करने के विचार के लिए तैयार हैं, वहीं शैलजा इसके सख्त खिलाफ हैं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार आप का हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में प्रभाव है, जो परंपरागत रूप से भाजपा का गढ़ रहा है। कांग्रेस नेता ने बताया कि आप के साथ गठबंधन से ना केवल सत्ता विरोधी मतों का विभाजन रुकेगा, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भाजपा के समर्थन आधार में भी कमी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+