Haryana Election 2024: कौन हैं वो 4 MLA, जिन्‍होंने अब तक नहीं छोड़ा JJP का साथ, 2 नाम चौंकाने वाले

JJP MLA List Haryana: राजनीति में वक्‍त बदलते देर नहीं लगती। साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में दुष्‍यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) किंगमेकर बनकर ऊभरी थी और साल 2024 के विधानसभा चुनाव में जेजेपी डूबता जहाज साबित हो रही है।

16 अगस्‍त को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होते ही तो जेजेपी विधायकों में भगदड़ मच गई। कुल 10 विधायक में से 6 विधायक इस्‍तीफा दे चुके हैं। जेजेपी छोड़ने वाले विधायक भाजपा-कांग्रेस में जाकर नई सियासी जमीन तलाश रहे हैं।

JJP six MLA resigned

एक-एक करके छह विधायकों का साथ छूटने पर जेजेपी के लिए विधानसभा चुनाव 2024 की राह आसान नहीं है।
जो चार विधायक बचे हैं, उनमें से एक तो खुद दुष्‍यंत चौटाला और दूसरी विधायक उनकी मां नैना चौटाला हैं। तीसरे विधायक राम कुमार गौतम भी दुष्‍यंत सिंह चौटाला के खिलाफ बोल चुके हैं।

जेजेपी क्‍यों छोड़ रहे विधायक?

हरियाणा में विधायकों के जेजेपी से इस्‍तीफे की कोई एक पुख्‍ता वजह सामने नहीं आई है। किसी विधायक ने निजी कारणों का हवाला देकर जेजेपी का साथ छोड़ा तो कोई अनदेखी का आरोप लगाकर चला गया। खुद दुष्‍यंत चौटाला कह चुके हैं कि विधायकों को पार्टी में खूब मान-सम्‍मान दिया। इस्‍तीफा क्‍यों दे रहे हैं? इसकी वजह तो विधायक ही बता सकते हैं। हालांकि जेजेपी ने विधायक राम निवास सुरजाखेड़ा और जोगी राम सिहाग खिलाफ तो विधानसभा अध्यक्ष को एंटी डिफेक्शन के तहत डिसक्वालिफाई करने के लिए भी लिखा।

जेजेपी छोड़ने वाले विधायक

1. टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली
2. उकलाना से विधायक अनूप धानक
3. गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह
4. शाहबाद से विधायक रामकरण काला
5. बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग
6. नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा

अभी भी जेजेपी के साथ वाले विधायक

1. नारनौंद से विधायक राम कुमार गौतम
2. उचाना से विधायक दुष्‍यंत चौटाला
3. बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला
4. जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा

जननायक जनता पार्टी का इतिहास

हरियाणा की सियासत में चौटाला परिवार का बड़ा है। चौटाला परिवार में कलह हुई तो उनके प्रभाव वाली भारतीय राष्‍ट्रीय लोकदल (इनेलो) टूट गई और 9 दिसमंबर 2018 को दुष्‍यंत चौटाला ने जींद की एक रैली में अपनी नई पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की घोषणा कर डाली।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में जेजेपी ने पहली बार चुनाव लड़ा और कमाल कर दिखाया। हरियाणा विधानसभा की 90 में से 87 सीटों पर लड़ते हुए जेजेपी ने 10 सीट जीती।

साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें जीती। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए थे। ऐसे में जेजेपी किंगमेकर की भूमिका में आ गई और भाजपा का साथ देकर सरकार बनवा दी।

भाजपा सरकार में मनोहर लाल खटटर मुख्‍यमंत्री और जेजेपी से दुष्‍यंत चौटाला उप मुख्‍यमंत्री बने। साल 2024 में जेजेपी-भाजपा का गठबंधन टूट गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+