विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा की 90 में से इन 47 सीटों पर 57 साल में कोई महिला नहीं बनीं MLA

Woman MLA of Haryana: हरियाणा की आधी आबादी का यह पूरा सच है कि सूबे में अभी भी महिला सशक्तिकरण नहीं हो पाया है। इसकी एक बानगी हरियाणा विधानसभा चुनाव का इतिहास है।

हरियाणा की स्‍थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी। बीते 57 साल में 13 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। इनमें 47 सीटें ऐसी हैं, जहां से आज तक कोई महिला विधायक नहीं चुनी गई।

female MLA in Haryana

विडम्‍बना तो यह भी है कि 47 में से कई विधानसभा क्षेत्र तो ऐसे हैं, जहां से कभी किसी पार्टी ने महिला उम्‍मीदवार को टिकट ही नहीं दिया। हरियाणा में अब तक सिर्फ 87 महिलाएं ही विधायक बन सकी हैं। ये भी 43 सीटों पर ही चुनाव लड़ पाई हैं।

साल 2005 और 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐसा मौका आया है, जब पूरे प्रदेश में महिला विधायकों की संख्‍या दस तक पहुंची है। 2014 में सबसे अधिक 13 महिलाएं विधायक बनकर विधानसभा पहुंची थीं।

कब-कितनी महिलाएं बनीं विधायक

चुनाव-विधायक
1967-5
1968-7
1972-5
1977-4
1982-7
1987-4
1991-6
1996-4
2000-4
2005-10
2009-9
2014-13
2019-9

हरियाणा की इन सीटों पर नहीं बनीं महिला MLA

नारनौल, महेंद्रगढ़, जाटूसाना, रोड़ी, सिरसा, ऐलनाबाद, रतिया, टोहाना, घिराय, भटटू कलां, बरवाला, बवानीखेड़ा, भिवानी, दादरी, गुरुग्राम, छछरौली, जगाधरी, नीलोखेड़ी, सामालखा, शाहाबाद, रादौर, थानेसर, पिहोवा, गुहला-चीका, पूंडरी, गढ़ी-सांपला, किलोई, रोहतक, महम, बेरी, बादली, बहादुरगढ़, बरोदा, गोहाना, राई, नरवाना, जींद, जुलाना, सफीदों, फरीदाबाद, मेवला, महाराजपुर, पलवल, हसनपुर, हथीन, फिरोजपुर झिरका, नूंह, तावडू, सोहना सीट पर आज तक कभी महिला विधायक नहीं चुनी जा सकी है।

प्रसन्‍नी के नाम सबसे ज्‍यादा बार की विधायक का रिकॉर्ड

हरियाणा बनने के बाद से सबसे ज्‍यादा बार विधायक बनने का रिकॉर्ड प्रसन्‍नी देवी के नाम है। हरियाणा के इंद्री और नौल्‍था सीट से प्रसन्‍नी देवी पांच बार एमएलए चुनी जा चुकी है। इनके अलावा चंद्रावती देवी, करवाती देवी और किरण चौधरी चार-चार बार विधायक बनी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+