Haryana Chunav 2024: पूर्व CM के कितने पोते-पोती मैदान में? IAS के पति भव्‍य बिश्‍नोई को फिर BJP की टिकट

Haryana BJP Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा और जननायक जनता पार्टी के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्रियों के परिवार की तीसरी पीढ़ी सत्‍ता की सीढ़ी साबित हो रही है। इस बात का सियासी उदाहरण 4 सितंबर को जारी भाजपा-जेजेपी उम्‍मीदवारों की पहली सूची है।

5 अक्‍टूबर को हो रहे हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहली सूची में भाजपा ने 67 और जेजेपी एएसपी के गठबंधन ने 19 उम्‍मीदवार घोषित किए हैं। इनमें पूर्व सीएम चौधरी देवीलाल, बीरेंद्र‍ सिंह, भजनलाल और बंसीलाल के परिवार के सदस्‍यों पर भी दांव लगाया गया है।

Bhavya Bishnoi Adampur Shruti Chaudhary Tosham

भव्‍य बिश्‍नोई आदमपुर Bhavya Bishnoi Adampur

हिसार जिले की आदमपुर सीट हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भजनलाल के परिवार की गढ़ है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने आदमपुर से मौजूदा विधायक भव्‍य बिश्‍नोई को टिकट दिया है।

भव्‍य बिश्‍नोई पूर्व सीएम भजनलाल के पोते, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्‍नोई, पूर्व विधायक रेणूका बिश्‍नोई के बेटे हैं। भव्‍य बिश्‍नोई की पत्‍नी परी बिश्‍नोई देश की चर्चित आईएएस अधिकारी हैं।

श्रुति चौधरी तोशाम Shruti Chaudhary Tosham

हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को भाजपा ने तोशाम सीट से टिकट दिया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ इलाके में चौधरी बंसीलाल के परिवार का तगड़ा वोट बैंक है।

श्रुति चौधरी और उनकी मां किरण चौधरी पहले कांग्रेस में हुआ करती थीं। कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्‍वाइन कर ली थी। हाल ही किरण चौधरी भाजपा से राज्‍यसभा निर्वाचित हुई हैं।

आरती सिंह राव अटेली Aarti Singh Rao BJP Ateli

हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री राव वीरेंद्र सिंह की पोती आरती सिंह राव पर भाजपा ने महेंद्रगढ़ की अटेली सीट से दांव लगाया है। आरती के पिता इंद्रजीत सिंह राव केंद्रीय मंत्री हैं।

भाजपा में अहीरवाल समाज के बड़े नेता इंद्रजीत सिंह राव की बेटी आरती सिंह को टिकट देने के लिए भाजपा ने मौजूदा विधायक सीताराम का टिकट तक काट दिया। आरती अपने पिता का चुनाव प्रबंधन का काम देखती हैं।

दिग्विजय सिंह चौटाला Digvijay Singh Chautala JJP Dabwali

जननायक जनता पार्टी ने दिग्विजय चौटाला को डबवाली सीट से टिकट दिया है। ये हरियाणा के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला के भाई हैं।

ये हरियाणा में सिरसा जिले की डबवाली तहसील के गांव चौटाला के रहने वाले हैं। इनके दादा ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व सीएम व परदादा देवीलाल पूर्व सीएम व पूर्व उपप्रधानमंत्री रह चुके हैं।

भाजपा उम्‍मीदवारों की सूची

1 लाडवा से नायब सिंह सैनी
2 कालका से शक्ति रानी शर्मा
3 पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्‍ता
4 अंबाला कैंट अनिल विज
5 अंबाला शहर असीम गोयल
6 मुलाना से संतोष सरवन
7 सढौर से बलवंत सिंह
8 जगाधारी से कंवर पाल गुर्जर
9 यमुनानगर से धनश्‍याम दास अरोड़ा
10 रादौर से श्‍याम सिंह राणा
11 शाहबाद से सुभाष कलसाना
12 थानेसर से सुभाष सुधा
13 पेहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराना
14 गुहला से कुलवंत बाजीगर
15 कलायत से कमलेश ढांडा
16 कैथल से लीलाराम गुर्जर
17 नीलाखेडी से भगवान दास कबीरपंथी
18 इंद्री से रामकुमार कश्‍यप
19 करनाल से जगमोहन आनंद
20 घरौंदा से हरविंदर कल्‍याण
21 पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा
22 पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज
23 इसराना से केएल पंवार
24 समालखा से मनमोहन भडाना
25 खरखौदा से पवन खरखौदा
26 सोनीपत से निखिल मदान
27 गोहाना से डॉ. अरिवंद शर्मा
28 सफीदों से रामकुमार गौतम
29 जींद से केएल मिडढा
30 उचाना कलां से देवेंद्र अत्री
31 टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली
32 फतेहाबाद से डूडाराम बिश्‍नोई
33 रतिया से सुनीता दुग्‍गल
34 कालांवाली से राजिंदर देशुजोधा
35 रनिया से शीशपाल कंबोज
36 आदमपुर से भव्‍य बिश्‍नोई
37 उकलाना से अनूप धानक
38 नारनौंद से कैप्‍टन अभिमन्‍यु
39 हांसी से विनोद भयाना
40 बरवाला से रणबीर गंगवा
41 हिसार से कमल गुप्‍ता
42 नलवा से रणधीर पनिहार
43 लोहारू से जेपी दलाल
44 बधरा से उमेद पातुवास
45 दादरी से सुनील सांगवान
46 भिवानी से घनश्‍याम सर्राफ
47 तोशाम से श्रुति चौधरी
48 बवानी खेड़ा से कपूर वाल्‍मीकि
49 मेहम से दीपक हुडडा
50 गढी सांपला किलोई से मंजू हुडा
51 कलानौर से रेनू डाबला
52 बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक
53 बादली से ओम प्रकाश
54 झज्‍जर कप्‍तान बिरधाना
55 बेरी संजय कबलाना
56 अटेली से आरती सिंह राव
57 नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव
58 कोसली से अनिल दहिना
59 रेवाड़ी से लक्ष्‍मण सिंह यादव
60 बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह
61 गुडगांव से मुकेश
62 सोहना से तेजपाल तंवर
63 पलवल से गौरव गौतम
64 पृथला से टेकचंद शर्मा
65 बल्‍लभगढ़ मूलचंद शर्मा
66 फरीदाबाद से विपुल गोयल
67 तिगांव से राजेश नागर

जेजेपी व एएसपी उम्‍मीदवारों की सूची

1 मुलाना से डॉ.रविंद्र धौन
2 रादौर से राजकुमार बुबका
3 गुहला (एससी) से कृष्ण बाजीगर
4 गोहाना से कुलदीप मलिक
5 जुलाना से अमरजीत ढांडा
6 जींद से इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत
7 उचाना से दुष्‍यंत चौटाला
8 डबवाली से दिग्विजय चौटाला
9 नलवा से विरेंद्र चौधरी
10 दादरी से राजदीप फोगाट
11 तोशाम से राजेश भारद्वाज
12 बेरी से सुनील दुजाना सरपंच
13 अटेली से आयुषी अभिमन्‍यू राव
14 बावल से (एससी) से रामेश्‍वर दयाल
15 होडल से (एससी) सतवीर तंवर
---
16 सढौरा (एससी) से सोहेल
17 जगाधारी से डॉ. अशोक कश्‍यप
18 सोहना से विनेश गुर्जर
19 पलवल से हरित बैंसला

हरियाणा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

अधिसूचना जारी होगी-5 सितंबर 2024
नामांकन-12 सितंबर 2024
छंटनी-13 सितंबर 2024
नामवापसी-16 सितंबर 2024
मतदान-5 अक्‍टूबर 2024
मतगणना-8 अक्‍टूबर 2024

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+