Haryana Chunav 2024: हरियाणा की मेवात में बंपर वोटिंग, डाले गए 68.28 फीसदी वोट, कहां हुआ सबसे कम मतदान?

Haryana Chunav Voting: हरियाणा के सभी 90 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो चुके हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई है और शाम छह बजे समाप्त हुई। इस विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर 1031 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 3 लाख 54 हजार 350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हरियाणा में टोटल 61.32% फीसदी मतदान हुआ है।

मेवात में सबसे अधिक 68.28 प्रतिशत वोट डाले गए जबकि सबसे कम, 49.97 फीसदी मतदान गुरुग्राम में हुआ है। हरियाणा विधानसभा की 90 में से 57 सीटें ऐसी हैं, जहां 10 फीसदी से ज्‍यादा जाट आबादी है। रोहतक, हिसार और करनाल जिले की सीटें जाट बेल्ट में हैं। साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में जाट बहुल इलाकों की 20 सीटें कांग्रेस ने, 19 बीजेपी ने और 18 अन्‍य दलों ने जीती थीं।
यह भी देखें: Jind Chunav 2024: वैश्‍य-पंजाबी दबदबे वाली सीट जींद पर कृष्ण लाल Vs महावीर गुप्‍ता में कौन जीत रहा?

Haryana Voting

किस जिले में हुई कितनी वोटिंग?

अंबाला: 63.35%
भिवानी: 63.06%
चरखी दादरी: 58.10%
फरीदाबाद: 51.90%
फतेहाबाद: 67.05%
गुरुग्राम: 49.97%
हिसार: 65.70%
झज्‍झर: 60.52%
जींद: 66.02%
कैथल: 62.53%
करनाल: 60.42%
कुरुक्षेत्र: 65.55%
महेंद्रगढ़: 65.76%
मेवात: 68.28%
पलवल: 67.69%
पंचकूला: 54.71%
पानीपत: 60.52%
रेवाड़ी: 62.85%
रोहतक: 61.59%
सिरसा: 65.37%
सोनीपत: 56.69%
यमुनानगर: 67.93%

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे प्रदेश में सुरक्षा बलों की 225 कंपनियां तैनात की गई हैं। 30 हजार पुलिसकर्मी, 21 हजार से ज्‍यादा होमगार्ड, 11 हजार एसपीओ की ड्यूटी लगाई गई है। सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

यह भी देखें: Haryana Chunav Voting: हरियाणा में सुबह साढ़े 9 बजे तक 9.53 प्रतिशत मतदान, जुलाना में बंपर वोटिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+