'मुझे नहीं पता...',विनेश फोगट की उम्मीदवारी की अटकलों पर AICC के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया
Haryana Assembly Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। इस बीच पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। अटकलें यह भी हैं कि पार्टी उन्हें उम्मीदवार भी बना सकता है। कयासों की रेस में पहलवान बजरंग पुनिया भी दौड़ लगा रहे हैं।
इस बीच, बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया के बयान ने इन अटकलों को और उलझा सा दिया है। दीपक बाबरिया ने मीडिया से कहा कि मुझे नहीं पता कि केसी वेणुगोपाल के साथ उनकी क्या चर्चा हुई? लेकिन, जो भी समाधान निकलेगा वह सभी को स्वीकार्य होगा...आखिरी लक्ष्य बीजेपी को हराना है, इसलिए समाधान भी ऐसा ही होगा...अगर संभव हुआ तो वे चुनाव लड़ेंगे।

विभिन्न दलों के साथ गठबंधन पर क्या बोले?
वहीं, दीपक बाबरिया ने गठबंधन पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल हम आम आदमी पार्टी से बात कर रहे हैं। एक या दो अन्य दलों ने भी संपर्क किया है, हम एक या दो दिन में जवाब देंगे। CPIM और समाजवादी पार्टी ने हमसे संपर्क किया है। उन्हें बहुत कम संख्या की उम्मीद है... वे राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं... हम एक ऐसी सीट की तलाश कर रहे हैं जो हमारे और उनके लिए सुविधाजनक हो..."
AAP के साथ गठबंधन पर क्या कहा?
बाबरिया ने कहा कि हम उनसे बात कर रहे हैं। कोई भी समझौता तभी होता है जब दोनों के लिए जीत की स्थिति हो। हम एक ऐसे समाधान पर काम कर रहे हैं जिससे हम दोनों को फायदा हो। हम इस पर काम कर रहे हैं और एक या दो दिन में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा, अन्यथा हम इसे छोड़ देंगे... मैं संख्या के खेल में नहीं पड़ना चाहता... लेकिन यह बहुत कम संख्या होगी। एकल अंक... भाजपा को हराने के लिए हमें जो कुछ भी करना होगा, हम करेंगे...।












Click it and Unblock the Notifications