हरियाणा एसीबी ने 40 हजार की रिश्वत लेते जिला कल्याण अधिकारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Haryana News: भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की हिसार टीम द्वारा फतेहाबाद जिला में कार्यरत जिला कल्याण अधिकारी लालचंद को 40000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा इस रिश्वत की मांग रविंद्र सिंह नामक निजी व्यक्ति के माध्यम से की जा रही थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हांसिल की। आरोपी जिला कल्याण अधिकारी लालचंद द्वारा सरकारी योजना अंतरजातीय विवाह शगुन योजना का लाभ शिकायतकर्ता को देने के बदले में 50 हज़ार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। इसमें से 10000 रुपए की राशि आरोपी द्वारा 7 मार्च को रविंद्र सिंह नामक निजी व्यक्ति के माध्यम से पहले ही ली जा चुकी थी। इसके बाद रिश्वत की 40 हजार रुपए की शेष राशि की मांग आरोपी द्वारा की गई। जिसे लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। इस मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

cm khattar

इस मामले में आरोपी के खिलाफ हिसार के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+