1 अक्टूबर को ही हरियाणा के नतीजों पर PM मोदी ने की थी भविष्यवाणी, पलवल से किया था कांग्रेस पर बड़ा दावा

Haryana Chunav Result 2024: एग्जिट पोल के नतीजे हरियाणा चुनाव के रिजल्ट के बाद पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं। कुल 90 सीटों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर सरकार बनाने के लिए सक्षम है। भारतीय जनता पार्टी 25 सीटों पर विजय हासिल कर चुकी है, जबकि 25 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए हैं।

हालांकि राजनीतिक पंडितो के लिए यह परिणाम चौंकाने वाले हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अक्टूबर को ही भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस का यहां भी वही हाल होगा, जो मध्य प्रदेश में हुआ था।

PM Modi Haryana Election

PM मोदी की सच हुई भविष्यवाणी

हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद पीएम मोदी की भविष्यवाणी एकदम सटीक साबित हुआ है। सूबे में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। पीएम मोदी ने एक अक्टूबर को पलवर में विशाल रैली को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि कांग्रेस को लगता था कि 10 साल हो गए हरियाणा वाले उन्हें थाली में परोस कर सत्ता दे देंगे। यही गलत फहमी कांग्रेस को मध्य-प्रदेश में थी।

जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा था?

पलवल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, "कांग्रेस का फॉर्मूला है ना काम करो ना दूसरों को काम करने दो। कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे वादों तक समिति रहती है, जबकि भाजपा की राजनीति मेहनत करना और परिणाम लाकर दिखाने पर केंद्रित है। कांग्रेस कभी खुद मेहनत नहीं करती। कांग्रेस को लगता था कि 10 साल हो गए हरियाणा वाले उन्हें थाली में परोस कर सत्ता दे देंगे। यही गलत फहमी कांग्रेस को मध्य-प्रदेश में थी।"

जीत के बाद क्या बोले सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख जनता को मैं दिल से प्रणाम करता हूं, उनका दिल से धन्यवाद करता हूं कि हरियाणा के किसान, गरीब, महिलाओं, युवाओं ने भाजपा के कामों के ऊपर तीसरी बार मुहर लगाई है। मैं हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं। ये सारा काम प्रधानमंत्री का है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व से ही हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने मुझे आशीर्वाद दिया है।" बता देंकि नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से 16,054 वोटों से जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+