Gurugram building collapse: हादसे की जांच के लिए टीम का हुआ गठन, एक हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने को कहा

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम शहर में एक बहुमंजिला इमारत की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-109 में गुरुवार की देर शाम को चिंटल पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की एक के बाद एक 7 फ्लोर की छतें ढह गईं। वहीं इस हादसे को लेकर डेवलपर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर डीसी निशांत यादव ने बयान दिया है।

gurugram building collapses dc nishant yadav statement

उन्होंने कहा कि हमने स्थानीय अधिकारियों से घटना के बारे में पूछताछ की। विस्तृत जांच के लिए हमने एक समिति गठित की है जिसकी अध्यक्षता गुरुग्राम के अतिरिक्त जिलाधिकारी करेंगे और उन्हें एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

लगभग 4 साल पहले ही तैयार हुई 18 मंजिला इमारत में हुए हादसे पर, यहां रहने वाले लोग हैरान हैं और वे आशंकित भी नजर आ रहे हैं। सोसाइटी के कई लोगों ने हादसे पर बात करते हुए अपना डर जाहिर किया। एक महिला ने कहा कि, गुरुवार शाम तक सब ठीक था, हमें बिल्‍कुल भी अंदाजा नहीं था कि अपार्टमेंट पर कोई हादसा हो सकता है। उसके बाद शाम साढ़े छह बिल्डिंग के अंदर एक के बाद एक 7 फ्लैट कैसे धंस गए, कोई समझ न पाया। जोरदार आवाज हुई थी, और चीख-पुकार सुनाई देने लगीं।'

डीसी निशांत यादव ने बताया था कि 18 फ्लोर की बिल्डिंग थी। 12 फ्लोर सुरक्षित हैं, जो 6 फ्लोर हैं, उनमें से एक पार्टिकुलर सेक्शन के बीच में जो डायनिंग एरिया है, वह 6 फ्लोर से लेकर के पहले फ्लोर तक गिर गया है। हर एक फ्लोर पर बाकी सारे रूम सेफ हैं। सिर्फ वह पार्टिकुलर एरिया लगभग 40 50 स्क्वायर फीट फर्स्ट फ्लोर तक गिर गया है। 3 से लेकर 6 फ्लोर तक कोई भी वहां पर नहीं रह रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+