Gurugram:मारुति सुजुकी के इंजन डिपार्टमेंट में घुसा तेंदुआ, मची भगदड़
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मारुति सुजुकी के प्लांट में तेंदुआ घुस गया है। मानेसर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में सुबह करीब 4 बजे तेंदुआ घुस गया।
गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मारुति सुजुकी के प्लांट में तेंदुआ घुस गया है। मानेसर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में सुबह करीब 4 बजे तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ की वजह से फौरन सभी कर्मचारियों को प्लांट से बाहर निकाला गया। वहीं फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंच गई।

पुलिस और वन विभाग कीटीम ने प्लांट में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी, लेकिन तेंदुआ ढूढ़ नहीं पा रहे हैं। तेंदुए को मारुति के इंजन डिपार्टमेंट में देखा गया। टीम ने प्लांट के सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है, लेकिन तेंदुए को ढूढ़ा नहीं जा सका है। जिसके बाद से प्लांट में काम ठप्प है। वन अधिकारियों ने हजारों कर्मचारियों और निजी सुरक्षा गार्ड्स को भी प्लांट से दूर रहने का आदेश दिया है। वन विभाग, पुलिस और वन्यजीव विभाग की टीमें तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। प्लांट की घेराबंदी कर तेंदुए की तलाश की जा रही है। हालांकि टीम को अभी तक सफलता हाथ नहीं नहीं लगी है। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुग्राम के सोहना में तेंदुए एक घर में घुस गया था, जहां उसने 5 लोगों को घायल कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications