Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana Chunav 2024 Live: हरियाणा में दादा के सामने पोता-पोती लड़ रहे चुनाव, रोचक मुकाबले में कौन-किस पर भारी?

Pota Poti Vs Dada in Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की हॉट सीटों समेत सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती चल रही है। 10 बजे तक को विधानसभा सीटों पर प्रत्‍याशियों की हार-जीत के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तस्‍वीर पूरी तरह साफ होने लगेगी कि इस बार आपके यहां का विधायक कौन होगा?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में रिश्‍तों पर भी सियासत हो रही है। विधायक बनने के लिए दादा के सामने पोता-पोती तक ने ताल ठोक रखी है। दादा के खिलाफ बल्‍लभगढ़ सीट पर पोती और रानियां सीट पर पोता चुनाव लड़ रहा है।

रिश्‍तों की सियासत में कौन-किस पर भारी पड़ेगा? दादा, पोता-पोती में से किसके सिर जीत का ताज सजेगा? इसका पता 5 अक्‍टूबर को होने वाली वोटिंग और 8 अक्‍टूबर को काउंटिंग से चल सकेगा। फिलहाल दादा हो या पोता-पोती हर कोई चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक साथ चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश में पिछले दस साल से भाजपा का राज है। पिछली बार जेजेपी किंगमेकर की भूमिका में थी।

Pota Poti Vs Dada in Haryana Chunav 2024

Ballabgarh Chunav 2024: मूलचंद शर्मा Vs पराग शर्मा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में फरीदाबाद जिले की बल्‍लभगढ़ सीट पर भाजपा ने दो बार के विधायक मूलचंद शर्मा को फिर टिकट दिया है। कांग्रेस ने मूलचंद शर्मा के सामने पराग शर्मा को उतारा है, जो मूलचंद शर्मा के रिश्‍ते में पोती लगती है। पराग शर्मा के पिता योगेश शर्मा भी विधायक रह चुके हैं। ये भाजपा प्रत्‍याशी मूलचंद शर्मा के चचेरे भतीजे हैं। यहां पर आम आदमी पार्टी के राजेंद्र फौजी भी चुनाव लड़ रहे हैं। मूलचंद शर्मा साल 2014 और 2019 में लगातार जीते हैं।

Ballabhgarh Haryana Chunav 2024

Ballabhgarh Haryana Chunav 2024

Rania Chunav 2024: रणजीत चौटाला Vs अर्जुन चौटाला

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 रानियां विधानसभा सीट पर भी रोचक मुकाबला हो रहा है। यहां पर भाजपा से बगावत करके रणजीत चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने रिश्‍ते में पोते लगने वाले अर्जुन चौटाला हैं।

Rania Haryana Chunav 2024

रानियां से निर्दलीय उम्‍मीदवार रणजीत चौटाला चौधरी देवीलाल के बड़े बेटे हैं। अर्जुन चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल के उपाध्‍यक्ष हैं। इनके अलावा भाजपा से शीशपाल कंबोज, कांग्रेस से सर्व मित्र कंबोज, आम आदमी पार्टी के हैप्‍पी रानिया चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने बागियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रणजीत चौटाला को भी पार्टी से निकाल दिया है।

Rania Haryana Chunav 2024
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+