जेल से बाहर रह रहे राम रहीम को मिली Z+ Security, आखिर क्यों? सरकार ने बताई वजह

गुरुग्राम। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को ज़ेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि वह छुट्टी पर जेल से बाहर है। वह कई गंभीर मामलों में मुख्‍य दोषी है, जिसे उम्रकैद की सजा हुई थी। मगर, हरियाणा सरकार ने उसे अस्‍थाई तौर पर रिहा कर दिया और उसकी सुरक्षा में उसके आस-पास सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए। अब उसे जेड प्लस सिक्‍योरटी कवर भी मिल गया है, जिस पर सवाल उठ रहे हैं।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim: राम रहीम को मिली Z+ सिक्योरिटी, जानें- क्या है वजह? । वनइंडिया हिंदी
    राम रहीम को जेड प्लस सिक्‍योरटी कवर, क्‍यों?

    राम रहीम को जेड प्लस सिक्‍योरटी कवर, क्‍यों?

    सरकार ने कहा है कि, राम रहीम की जान को खतरा था। खालिस्तान समर्थकों की ओर से उसे निशाना बनाए जाने का डर है, ऐसी सूचनाएं मिलने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को जेड प्लस सिक्‍योरटी कवर मुहैया कराया गया है।'
    इस महीने की शुरुआत में फरलो के उसके अनुरोध को मंजूरी मिलने के बाद सरकार का उसे शीर्ष स्तरीय सुरक्षा देने का फैसला आया है। जेड प्लस सिक्‍योरटी कवर भारत में चुनिंदा लोगों को ही दिया गया है।

    किन्‍हें प्रदान की जाती है ऐसी सुरक्षा?

    किन्‍हें प्रदान की जाती है ऐसी सुरक्षा?

    सरकार सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किए गए व्यापक खतरे के आंकलन के आधार पर किसी व्यक्ति को सुरक्षा कवर प्रदान करती है। भारत में, ये सिक्‍योरटी कवर कई तरह का है। जैसे- एक्स, वाई, वाई-प्लस, जेड और जेड-प्लस। आखिर में, सबसे ऊंचे स्‍तर का सिक्‍योरटी कवर, एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह) का होता है, जो फिलहाल केवल प्रधानमंत्री और उनके परिवार के लिए है। वैसे एक्स, वाई, वाई-प्लस, जेड और जेड-प्लस भी टॉप लेवल के सिक्‍योरटी कवर हैं, जो देश में सबसे महत्वपूर्ण लोगों को दिए हुए हैं।

    Z-Plus कैटेगरी में क्‍या होता है?

    Z-Plus कैटेगरी में क्‍या होता है?

    जेड प्लस सिक्‍योरटी कवर, वो सुरक्षा-श्रेणी है, जिसमें व्‍यक्ति की सुरक्षा के लिए टॉप-10 कमांडो तैनात किए जाते हैं। वहीं, दो (प्लस-8) उक्‍त व्‍यक्ति के निवास-स्‍थल की सुरक्षा के लिए भी मिलते हैं। इस स्तर की सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड कमांडोज द्वारा प्रदान की जाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+