सरकार का दावा- हरियाणा में लोगों को कोरोना वैक्सीन की अब तक दी जा चुकीं 2.4 करोड़ खुराकें, रिकवरी रेट 98.65%
चंडीगढ़, 11 अक्टूबर, 2021: हरियाणा में कोरोनावायरस के संक्रमण के नए केसों में कमी आने से रिकवरी रेट बढ़कर 98.65% पहुंच गया है। सरकार का दावा है कि, अब यहां महज 0.3% ही सक्रिय मरीज रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के दिल्ली से सटे जिन 3 जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले ज्यादा मिले थे, उनका रिकवरी रेट भी 99% से ज्यादा हो चुका है। उन तीन जिलों में गुड़गांव, फरीदाबाद और सोनीपत शामिल हैं।

राज्य में अब सिर्फ 273 सक्रिय मरीज
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बहरहाल गुड़गांव जिले में कोविड रिकवरी रेट 99.46%, फरीदाबाद में 99.28% और सोनीपत में 99.46% पहुंच गया है। वहीं, हरियाणभर में बीते रविवार को 9 नए कोरोना मरीजों का पता चला। इसके अलावा इनसे दोगुना मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किए गए। कुल संक्रमितों की संख्या की बात करें तो पूरे राज्य में अब तक 7,71, 232 संक्रमित हो चुके हैं...जिनमें से 7,60,845 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 10,185 की मौत हो चुकी है।

अंबाला में लाखों लोगों को लगी वैक्सीन
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्यभर में अब तक लोगों को कोरोना वैक्सीन की 2,40,32,677 डोज लगाई जा चुकी हैं। उधर, अंबाला जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में अंबाला सिटी में वैक्सीनेशन जोरों पर है। अम्बाला की 18+ आबादी 7,90,422 है। जिसमें से अब तक 13,58,950 को टीके लग चुके हैं। पहली डोज 8,61,724 लोगों को लग चुकी है और आंकड़ा 109% हो गया है। वहीं, दूसरी डोज 4,97,676 को लग चुकी है और यह औसत 63% हो गा है। जिसमें बीते रोज रविवार को 1399 टीके लगे।

सर्वाधिक केसेस वाले जिले
1,81,284 गुरुग्राम
99,860 फरीदाबाद
53,993 हिसार
47,137 सोनीपत
40,033 करनाल
31,148 पानीपत
30,744 पंचकूला
30,146 अंबाला












Click it and Unblock the Notifications