Good News: अब मात्र 200 रु. जमा कर ले सकेंगे बिजली कनेक्शन, CM खट्टर ने की शुरू की नई स्कीम
नई दिल्ली। हरियाणा के लोगों को प्रदेश सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने लोगों को पावर कनेक्शन के लिए राहत देते हुए नई स्कीम की शुरुआत की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज इस नई स्कीम की शुरुआत की, जिसके तहत अब पूरे हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में मात्र 200 रुपए जमा कर बिजली का कनेक्शन लिया जा सकता है।

अब लोगों को पूरी राशि एक साथ जमा करने की जरूरत नहीं होगी। अब उपभोक्ता केवल 200 रुपये की राशि देकर अपना मीटर ले सकेंगे। सरकार बाकी की राशि उनसे किस्तों में लेगी। ये किस्त भी 200-300 रुपए जैसे मामूली रकम की होगी, ताकि किसी को देने में परेशानी न हो और हर शख्स के बार बिजली पहुंच सके।












Click it and Unblock the Notifications