4 साल की गूंगी बच्ची का 58 साल के पड़ोसी ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार

मिठाई खिलाने के बहाने आरोपी ने बच्ची को फुसलाया। फिर घर लाकर उसका यौन शोषण किया। कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल।

गुड़गांव। पुलिस ने 58 साल के एक आदमी को गिरफ्तार कर लिया है जिसने सोमवार को पड़ोस में रहनेवाली एक 4 साल की एक गूंगी बच्ची का यौन शोषण किया था। सोहना क्षेत्र के घंगोला गांव में यह घटना हुई। पीड़ित बच्ची और आरोपी इसी गांव के हैं।

girl sexually assaulted

मिठाई देने की बात कहकर बच्ची को फुसलाया

बच्ची के मां-बाप मजदूरी करके गुजारा चलाते हैं। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी कि आरोपी जगदीश ने उसे मिठाई देने की बात कहकर फुसलाया और अपने घर लेकर चला गया।

जगदीश कारपेंटर का काम करता है। जिस समय वह बच्ची को घर पर लेकर आया, उसकी पत्नी कहीं गई हुई थी। जगदीश की एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है और एक बेटा दिल्ली में पढ़ता है।

घर लाकर बच्ची का किया यौन शोषण

पुलिस ने इस बारे में बताया है कि आरोपी ने मिठाई देने के बहाने बच्ची को घर लाकर उसका यौन शोषण किया। जब बच्ची की मां ने उसे गायब पाया तो उसने खोजना शुरू किया।

वह गूंगी बच्ची जगदीश के घर से रोती हुई निकली और मां से उसने इशारों में कहा कि जगदीश ने उसके साथ क्या-क्या किया है। बच्ची के मां-बाप की शिकायत पर सोहना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को भोंडसी जेल भेज दिया गया है। पीड़ित बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया। वह जांच के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+