हरियाणा कांग्रेस में गुटबाज़ी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मज़बूत कर रहे पार्टी में अपनी पकड़

पंजाब में चुनाव ख़त्म होने के बाद अब कांग्रेस नेता अपने-अपने गढ़ में सियासी पकड़ मज़बूत करने में जुट गए हैं।

चंडीगढ़, 21 फरवरी 2022। पंजाब में चुनाव ख़त्म होने के बाद अब कांग्रेस नेता अपने-अपने गढ़ में सियासी पकड़ मज़बूत करने में जुट गए हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा कांग्रेस में गुटबाज़ी के बीच पार्टी में अपनी सियासी पकड़ मज़बूत करने में जुट गए हैं। हरियाणा में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। संगठनात्मक चुनाव के मद्देनज़र ताराचंद भगौरा (राजस्थान के पूर्व सांसद) को हरियाणा के चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। 31 मार्च तक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि इस बार कांग्रेस की तरफ़ से ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाई जा रही है। आपको बता दें कि युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव भी आनलाइन सदस्यता के आधार पर हुए थे। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में करीब 15 लाख सदस्य बनाए गए थे, वहीं चुनाव प्रक्रिया में करीब 10 लाख युवा सदस्यों की भागीदारी रही थी।

bhupinder hooda

आठ सालों से नहीं हुए हैं संगठनात्मक चुनाव
हरियाणा कांग्रेस में गुटबाज़ी की वजह से पिछले आठ सालों से संगठनात्मक चुनाव नहीं हुए हैं। हालांकि इस बाबत कांग्रेस कई बार सदस्यता अभियान चला चुकी है। ग़ौरतलब है कि सभी सदस्यता फार्म कांग्रेस के दफ्तर में मौजूद नहीं है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आख़िर सदस्यता फ़ार्म का क्या हुआ ? इसी वजह से हरियाणा कांग्रेस इस बार ऑनलाइन सदस्यता अभियान चला रही है। इन सब पहलुओं को देखते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक साथ दो मोर्चे पर सक्रिय हो गए हैं। पहला मोर्चा विधानसभा सत्र दो मार्च से शुरू हो रहा है, वहीं दूसरा मोर्चा अपने समर्थकों को संगठनात्मक चुनाव में जिताने का है। इस बाबत हरियाणा सरकार को घेरने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायक दल की 22 फरवरी को बैठक बुलाई है। बैठक के बाद वह अपने समर्थकों और सलाहकारों के साथ दो दिनों तक चंडीगढ़ में बैठक कर संगठनात्मक चुनाव की रणनीति बनाएंगे। उनकी कोशिश है है कि वह कांग्रेस के संगठन पर पूरी तरह से अपना क़ब्ज़ा कर लें। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों का पूरा युवा कांग्रेस के चुनाव में कब्जा रहा है। इसका फ़ायदा भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मिल सकता है।

कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच खींचतान
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच संगठन पर क़ब्ज़े को लेकर काफ़ी दिनों से खींचतान चल रही है। वहीं मीडिया के सामने सैलजा और भूपेंद्र हुड्डा किसी भी तरह के मतभेद से किनारा करते हुए नज़र आते रहे हैं। इनके अलावा हरियाणा कांग्रेस में रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, कुलदीप बिश्नोई, और कैप्टन अजय यादव भी संगठन में अपना दबदबा बनाने की पुरज़ोर कोशिश करते रहे हैं। यही वजह है कि यह लोग भी सदस्यता अभियान पर काफ़ी जोर दे रहे हैं। शादीलाल कपूर ( हुड्डा के निजी सचिव) और मोनू हुड्डा (हुड्डा के भतीजे) की तरफ़ से हरियाणा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस बाबत जानकारी दी जा रही है। हुड्डा गुट की पूरी कोशिश है कि संगठन पर उनका क़ब्ज़ा हो जाए। इसलिए उनकी तरफ़ से सदस्यता अभियान के साथ-साथ सियासी पकड़ मज़बूत करने की भी कवायद तेज़ की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में आशा वर्कर्स का धरना-प्रदर्शन: हजारों महिलाएं सड़क पर, गृहमंत्री की कोठी घेरने की कोशिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+