महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में छात्र गुटों के बीच 2 बार फायरिंग, 4 लोग घायल

नई दिल्ली, 04 सितंबर। हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में छात्रों को बीच फायरिंग की दो घटनाओं में कुल 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया। स्थानीय पुलिस के अनुसार, कार में सवार युवक ने दूसरी कार में बैठे छात्रों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे पहले भी एक फायरिंग की एक घटना विश्वविद्यलाय के पुस्तकालय के पास हुई थी।

MDU Firing

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि फायरिंग की पहली घटना पुस्तकालय के पास हुई, जबकि दूसरी विश्वविद्यालय पुस्तकालय के गेट पर हुई। इससे ठीक 20 मिनट पहले हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के विश्वविद्यालय से बाहर निकले थे।

पीजीआईएमएस थाने के थाना प्रभारी प्रमोद गौतम ने बताया कि शनिवार को एक कार में सवार युवक ने दूसरी कार में बैठे छात्रों पर फायरिंग कर दी। जिनसें चार लोगों को गोली लगी। घायलों को गंभीर हालत में पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रों की पहचान कुलदीप, सुशील, विजित और हर्ष के रूप में की गई है। सभी घायलों को पीजीआईएमएस ले जाने के बाद किसी निजी अस्पताल में ले जाया गया।

पीजीआईएमएस थाने के एसएचओ प्रमोद गौतम ने बताया कि रोहतक के पावर हाउस में अकादमी चलाने वाले विजित और दीपक के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसको लेकर उन्हें शनिवार को विश्वविद्यालय बुलाया गया था। इस बीच विजित और दीपक के बीच बहस हो गई। जिसके बाद फायरिंग हुई और चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीजीआई थाना व फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+