हरियाणा: बेटे की हत्या कर घर से भागा रिटायर्ड फौजी पुलिस गिरफ्त में, कहा- मैं उससे बहुत दुखी था

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के जाहरी गांव में रात के समय रिटायर्ड फौजी रामपत ने अपने बेटे की हत्या कर दी। उसके बाद घर से भाग गया। आज वह पुलिस की गिरफ्त में आया तो बताया कि, जिसकी हत्या की थी वो उसका छोटा बेटा था। रामपत ने कहा कि बेटा राहुल उसके साथ कई बार कहासुनी करने के साथ हाथापाई कर चुका था। बार-बार गालियां भी देता था। इससे मुझे बहुत पीड़ा होती थी।'

बेटे को मारते वक्त एक बार भी हाथ नहीं कांपे

बेटे को मारते वक्त एक बार भी हाथ नहीं कांपे

बकौल रामपत, ''बुधवार की रात राहुल ने फिर से घर और ज़मीन के बंटवारे को लेकर मुझसे झगड़ा किया। मैंने उसे समझाया तो वो गाली-गलौच करने लगा। ऐसे में मैंने उसे दाव से काट दिया। उसे मारते वक्त एक बार भी हाथ नहीं कांपे, क्योंकि मैं उससे बहुत दुखी थी। वो मारपीट करने लगता था।''

राहुल अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था

राहुल अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था

सदर थाना पुलिस ने बताया कि, रामपत को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई करेंगे। बहरहाल रामपत पुलिस के सामने सरेंडर कर चुका है। बताया जा रहा है कि, मृतक राहुल अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। राहुल से बड़ी दो बहनें मंजू व रेनू तथा एक भाई विकास हैं। वे सभी शादीशुदा हैं।

मां ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट​ लिखाई

मां ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट​ लिखाई

खास बात यह है कि, राहुल अपनी मां के साथ पिता व भाई से अलग रह रहा था। ऐसा इसलिए था क्येांकि, बंटवारे को लेकर उसका पिता से झगड़ा होता रहता था। यह घटना गांव जाहरी में जब अंजाम दी गई थी, तो उसकी लाश मां की चीखें निकल गईं थी। मां ने पुलिस से संपर्क किया। मां की शिकायत पर सदर थाना सोनीपत ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मां के मुताबिक, पति ने बेटे को तेजधार हथियार से हमला करके मारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+