हरियाणा में रिश्ते शर्मसार, पानीपत से अपनी बहू को ले भागा ससुर, सीसीटीवी में दिखे दोनों

पानीपत। दिल्ली से सटे हरियाणा के पानीपत जिले में एक ससुर ​अपनी बहू को ही ले भागा। दोनों के अवैध संबंध के बारे में लोगों को पता तब चला, जब सीसीटीवी में दोनों कैद हुए। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच लम्बे समय से अवैध संबंध थे। दिखावे के लिए आपस में झगड़ते थे। बाद में सीसीटीवी फुटेज से दोनों के भागने की घटना का खुलासा हुआ।

ससुर से अवैध संबंध बन गए

ससुर से अवैध संबंध बन गए

जानकारी के अनुसार, यह घटना पानीपत की सैनी कॉलोनी की है। जहां एक युवती की शादी चार साल पहले हुई थी। फिलहाल उसे 10 माह का बेटा है। अपने शौहर के बजाए उसके ससुर से अवैध संबंध बन गए। दोनों ने हमेशा साथ रहने के लिए घर से भागकर कहीं और रहने की प्लानिंग की। इसी​ के लिए, उन्होंने अपने घर वालों को खाने में नशे की गोलियां दीं।

घरवालों को खाने में नशे की गोलियां दीं और भागे

घरवालों को खाने में नशे की गोलियां दीं और भागे

परिजन जब बेहोशी की हालत में आ गए तो सुबह चार बजे के आस-पास पहले ससुर घर से निकला। उसके बाद बहू अपने 10 माह के बेटे को लेकर निकली। फिर, दोनों घर के बाहर ​मिलते हैं और फिर कहीं चले जाते हैं। ताज्जुब की बात यह है कि, उनके पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं था। यह घटना करीब 14 दिन पहले घटी। परिजनों का कहना है कि, उन्हें समझ ही नहीं आया कि ऐसा कैसे हो गया। ससुर तो बहू से उम्र में काफी बड़ा है।

28 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज हुई

28 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज हुई

इस मामले में बीते 28 अगस्त को पुलिस के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हालांकि, मीडिया में यह मामला अब सामने आया है। जिस युवक की पत्नी अपने ससुर के साथ भागी है, वो अब मुंह छिपाए घूम रहा है। उसने पुलिस को बताया है कि शक की कोई बात ही नहीं थी। मेरे अब्बा और मेरी बीवी के बीच झगड़ा हुआ था। हमें लगा कि वो सच में झगड़ा किए हैं,लेकिन वो तो भागे हैं। हमारे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+