ड्रैगन फ्रूट की खेती से लाखों कमाएं, हरियाणा सरकार किसानों को दे रही है मौका

चंडीगढ़, 10 जुलाई: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार ने ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना शुरू की है। यह स्कीम अन्नदाताओं की आय बढ़ाने के लिए लॉन्च की गई है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं में से एक स्कीम यह भी है। किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए राज्य के बागवानी विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को प्रति एकड़ 1,20,000 रुपए तक का अनुदान दे रही है और एक किसान अधिकतम 10 एकड़ में इसकी खेती लिए भी अनुदान ले सकते हैं।

Haryana government has started a special scheme to promote the cultivation of dragon fruit. This scheme has been launched to increase the income of the farmers

हरियाणा: ड्रैगन फ्रूट की खेती से लाखों कमाने का मौका
हरियाणा सरकार के बागवानी विभाग से जुड़े अफसरों का कहना है कि ड्रैगन फ्रूट की खेती को राज्य सरकार जिस तरह से समर्थन दे रही है, उससे किसान भाई साल में लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। किसान भाई बेझिझक ड्रैगन फ्रूट की खेती को अपनाएं, इसके लिए सरकार मोटा अनुदान भी दे रही है। अधिकारियों के मुताबिक खास बात यह है कि जमीनी स्तर पर इस तरह की पहल सबसे पहले हरियाणा सरकार ने ही की है और ड्रैगन फ्रूट के लिए इस तरह की अनुदान समर्थित योजना शुरू करने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है।

Haryana government has started a special scheme to promote the cultivation of dragon fruit. This scheme has been launched to increase the income of the farmers

क्या है ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने वाली योजना
हरियाणा में ड्रैगन फ्रूट का बाग बनाने के लिए राज्य सरकार ने प्रति एकड़ 1,20,000 रुपये अनुदान देने की व्यवस्था की है। इसमें से प्रति एकड़ 70,000 रुपये ट्रेलिसिंग सिस्टम या जाफरी-जाली प्रणाली की व्यवस्था के लिए और 50,000 रुपये ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाने के लिए दिए जाते हैं। सरकार इस योजना को कितना महत्त्व दे रही है,इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि एक किसान अधिकतम 10 एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए भी यह अनुदान प्राप्त कर सकता है। अनुदान की मांग के लिए आसान तरीका ये है कि बागवानी विभाग की वेबसाइट पर जाएं और योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन दें।

Haryana government has started a special scheme to promote the cultivation of dragon fruit. This scheme has been launched to increase the income of the farmers

किसानों को कमाई बढ़ाने का बेहतर मौका
हरियाणा के रोहतक जिले के जिला बागवानी अधिकारी डॉक्टर कमल सैनी ने इस योजना के बारे में जो कुछ बताया है, उससे किसान भाइयों को इस योजना के बारे में काफी कुछ स्पष्ट हो सकता है। उन्होंने रोहतक के बारे में बताया है कि उनके जिले में कई किसानों ने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की है। वहां इसकी खेती के संभावनाएं बहुत ही ज्यादा हैं और शुरुआती परिणाम सकारात्मक नजर आ रहे हैं। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि उनके पास बागवानी विभाग की तमाम स्कीम का फायदा उठाकर अपनी आय बढ़ाने का बेहतर मौका है और उन्हें इसका लाभ उठाने में पीछे नहीं रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+