दिल्ली-हरियाणा में किसान प्रदर्शकारियों के प्रदर्शन तेज, पुलिस बल तैनात, मंत्री विज बोले- ऐसा होता रहता है

दिल्ली/पंचकूला। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के आंदोलन को 7 महीने पूरे हो गए हैं। आज दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर प्रदर्शनकारी एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसे देखते हुए राज्यों की पुलिस व अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में खासा बंदोबस्त किया गया है। जिसमें आईटीओ वाला इलाका शामिल है। जहां किसान ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाई गई है।

farmers protest delhi haryana

पंचकूला में शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन
हरियाणा में सोनीपत, पंचकूला और बहादुरगढ़ समेत कई जिले एवं शहरों में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने के लिए राज्यपाल के आवास की ओर मार्च निकालने के लिए प्रदर्शनकारी पंचकूला में गुरुद्वारा नाडा साहिब के पास एकत्र हुए। जिसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद हो गया।

farmers protest delhi haryana

पंचकूला के डीसीपी मोहित हांडा ने कहा कि, हमारे पास किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल है। हम शांति से स्थिति से निपटने की कोशिश करेंगे। हांडा ने यह भी कहा कि, हमें उम्मीद है कि आज के सभी कार्यक्रम बिना किसी (उल्लंघन) कानून-व्यवस्था की स्थिति के आयोजित किए जाएंगे।

farmers protest delhi haryana border, Police and paramilitary forces deployed, latest updates
farmers protest delhi haryana

ऐसा प्रदर्शन होता रहता है: मंत्री अनिल विज
वहीं, किसान संगठनों के प्रदर्शन पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, उत्पात बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस-चौकसी बढ़ा दी गई है। विज ने कहा कि, वे (किसान) 8 महीने से सरहदों पर बैठे हैं। लेकिन अब निराश हो गए हैं। आंदोलन को जिंदा रखने के लिए उनके नेता रोज एक नया कार्यक्रम सजाते हैं। आज उन्होंने राजभवन में ज्ञापन देने की बात कही है, ऐसा होता रहता है। हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शनों से कोई दिक्कत नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+