किसान नेता चढूनी की हुंकार, कहा- अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन ना मिले तो MP-MLA के घर डेरा डालो

सोनीपत, अप्रैल 30 : पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का आतंक फैला हुआ है। कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार से लेकर प्रशासन सब कोरोना को काबू करने में नाकाम साबित हो रही है। दवा और ऑक्सीजन के अभाव में सैकड़ों मरीज दम तोड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों को ना बेड मिल रहा है और ना अटकती सांसों के लिए ऑक्सीजन। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने बेड और ऑक्सीजन की कमी पर नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: किसान नेता चढूनी ने कहा- बेड और ऑक्सीजन ना मिले तो | वनइंडिया हिंदी
    Farmers leader Gurnam Singh Charuni

    किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जिन्हें हॉस्पिटल में बेड या ऑक्सीजन सिलेंडर न मिले वह अपने MLA और MP के घरों में जाकर डेरा डाल लें। किसान नेता ने अस्पताल में कोविड बेड और ऑक्सीजन की किल्लत का नेताओं को जिम्मेदार बताया है, जो लोगों को ऐसी स्थिति में सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।

    इधर, संयुक्त किसान मोर्चा के दर्शनपाल ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बीच अफवाहों से सतर्क रहना है। क्योंकि इस कोरोना महामारी के बीच भी किसान आंदोलन काफी मजबूत है और आंदोलन को तोड़ने के लिए किसी भी तरह की अफवाह उड़ाई जा सकता हैं।

    वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहले ही कह चुके है कि किसान आंदोलन की लड़ाई लंबी चलेगी। हालांकि उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि ये लड़ाई कितने महीने चलेगी कोई नहीं जानता। लेकिन एक चीज तय है कि किसान इसे बिना जीते वापस नहीं जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+