Faridabad NIT Chunav Result 2024: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी की सीट का क्या हुआ, जीते या हारे?
Faridabad NIT Vidhan Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में दिल्ली एनसीआर से सटे फरीदाबाद एनआईटी सीट पर रोचक मुकाबला हुआ है। यहां पर नूंहा हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमारी को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।
फरीदाबाद एनआईटी सीट पर 21 राउंड में से राउंड की मतगणना में बिट्टू बजरंगी को सिर्फ 159 को वोट मिले हैं। ये 4362 पीछे चल रहे हैं। फरीदाबाद एनआईटी सीट पर भाजपा के सतीश कुमार फागना को 44521 वोट मिले हैं। ये 12771 मतों से आगे चल रहे हैं।

हरियाणा के नूंह में हुए हिंसा के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बिट्टू बजरंगी को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताए जाने की खबरों को खारिज करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने ट्वीट कर बताया था कि बिट्टू बजरंगी का बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा। उसके द्वारा कथित रूप से जारी किए गए वीडियो को भी विश्व हिंदू परिषद उचित नहीं मानती है।

फरीदाबाद NIT सीट पर उम्मीदवार
फरीदाबाद NIT सीट पर भाजपा के सतीश फागना (BJP Satish Fagna), कांग्रेस के नीरज शर्मा (INC Neeraj Sharma), जेजेपी के हाजी करमत अली (JJP Haji Karamat Ali), आम आदमी पार्टी के रवि डागर (AAP Ravi Dagar) व इनेलो के नरेंद्र भडाना (INLD Nagender Bhadana) और निर्दलीय RAJKUMAR bittu bajrangi के बीच मुकाबला है।
फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा चुनाव परिणाम
फरीदाबाद एनआईटी सीट समेत हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना।
फरीदाबाद एनआईटी, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक नीरज शर्मा, कांग्रेस (3242 वोटों से जीत)
कुल वोटर-317212 पुरुष-175540 महिला-141672
सतीश फागना, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-50 साल
शिक्षा-सिविल इंजीनियर
करियर-दादा गंगाराम 20 साल सरपंच व पिता जिले सिंह पार्षद रहे। पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
नीरज शर्मा, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-52 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-साल 2019 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता।
सीट का गणित:यहां तीन बार चुनाव हुए हैं। भाजपा अभी तक नहीं जीती। पिछली बार कांग्रेस जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications