CM Yogi in Faridabad NIT Chunav 2024: फरीदाबाद NIT में योगी बोले-'कांग्रेस देश के विभाजन-आतंकवाद की जिम्मेदार'

Faridabad NIT Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में फरीदाबाद NIT सीट पर शनिवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। सीएम योगी बोले कि कांग्रेस देश के विभाजन और आतंकवाद का जिम्मेदार है। हरियाणा में कांग्रेस की पिछले सरकार के राज में यहां पर भू-माफिया सक्रिय थे। भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे रामलला की धरती अयोध्‍या से फरीदाबाद पहुंचे हैं। रामलला की जन्मभूमि के लिए हिंदुओं ने 76 बड़ी लड़ाइयां लड़ी। लाखों हिन्दू,सिखों ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए बलिदान दिया। कांग्रेस तो राममंदिर ही बनने दे रही थी।

CM Yogi in Faridabad NIT Chunav 2024

फरीदाबाद एनआईटी चुनाव 2024 के उम्‍मीदवार

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में दिल्‍ली एनसीआर से सटे फरीदाबाद एनआईटी सीट पर रोचक मुकाबला होने जा रहा है। फरीदाबाद एनआईटी सीट पर भाजपा के सतीश फागना (BJP Satish Fagna), कांग्रेस के नीरज शर्मा (INC Neeraj Sharma), जेजेपी के हाजी करमत अली (JJP Haji Karamat Ali), आम आदमी पार्टी के रवि डागर (AAP Ravi Dagar) व इनेलो के नरेंद्र भडाना (INLD Nagender Bhadana) के बीच मुकाबला है।

Faridabad NIT Chunav 2024

फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा चुनाव परिणाम

फरीदाबाद एनआईटी सीट समेत हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्‍टूबर को मतदान और 8 अक्‍टूबर को मतगणना होगी। उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

फरीदाबाद एनआईटी, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक नीरज शर्मा, कांग्रेस (3242 वोटों से जीत)
कुल वोटर-317212 पुरुष-175540 महिला-141672

सतीश फागना, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-50 साल
शिक्षा-सिविल इंजीनियर
करियर-दादा गंगाराम 20 साल सरपंच व पिता जिले सिंह पार्षद रहे। पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

नीरज शर्मा, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-52 साल
शिक्षा-स्‍नातक
करियर-साल 2019 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता।

सीट का गणित:यहां तीन बार चुनाव हुए हैं। भाजपा अभी तक नहीं जीती। पिछली बार कांग्रेस जीती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+