Faridabad Crime: फरीदाबाद में इंसानियत हुई शर्मसार, लिफ्ट देने के बहाने महिला से रेप कर सड़क किनारे फेंका
Faridabad Crime: फरीदाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती कार में रेप का मामला सामने आया है। ऑटो का इंतजार कर रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बिठाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि इस घटनाक्रम में पीड़िता के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की हालत अभी भी क्रिटिकल है और इसलिए डिटेल बयान दर्ज नहीं हो सका है।

Faridabad Crime: कल्याणपुरी इलाके में हुई वारदात
पुलिस ने बताया कि पीड़िता कल्याणपुरी इलाके की ही रहने वाली है और क्राइम भी इसी इलाके में हुई है। परिवार ने बताया कि पीड़िता का अपनी बहन के पति से विवाद चल रहा था। इसी विवाद की वजह से वह अपनी मायके में रह रही थी। घटना सोमवार-मंगलवार के दरमियानी रात की है।
पुलिस ने बताया कि परिवार की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, मां के साथ कहासुनी के बाद महिला अपने दोस्त के घर सेक्टर-23 में थी। महिला ऑटो से एनआईटी दो चौक तक पहुंची और फिर पैदल मेट्रो चौक आई। यहां कल्याणपुरी जाने के लिए वह ऑटो का इंतजार कर रही थी।
Faridabad Rape Case: लिफ्ट देने के बहाने वैन में बैठाया
पुलिस ने बताया कि इसी दौरान रात करीब 12 बजे वैन में सवार दो युवक उसके पास आए। महिला ने बताया कि कल्याणपुरी चौक तक छोड़ने की बात कही और बताया कि उसे ऑटो नहीं मिल पा रहा है। आरोपियों ने घर तक छोड़ने की बात कही। आरोपियों ने कार में बिठाने के बाद कल्याणपुरी चौक वाले रास्ते के बजाय गुरुग्राम रोड की ओर लेकर चले गए। इसके बाद गाड़ी में ही वारदात को अंजाम दिया और उसे फेंककर भाग गए।
एक आरोपी पर रेप और दूसरे के कार चलाने का आरोप
पीड़िता की बहन ने बताया कि जब आरोपियों ने उसे सड़क पर फेंक दिया, उसके बाद उसने फोन किया था। बहन ने बताया कि आरोपियों में से एक ने महिला के साथ रेप किया, जबकि दूसरे ने गाड़ी चलाना जारी रखा था। पुलिस ने कहा कि अभी परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जब विक्टिम की स्थिति में सुधार होगा, तो डिटेल बयान लिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि बयान के मुताबिक पीड़िता को तड़के करीब तीन बजे एसजीएम नगर स्थित मुल्ला होटल के पास सड़क पर फेंक दिया गया था। घटना के बाद महिला ने किसी तरह अपनी बहन को फोन कर पूरी आपबीती बताई है। परिवार के लोगों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है और उसका इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक पीड़िता के विस्तृत बयान दर्ज नहीं हो सका था। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि मजबूत साक्ष्य जुटाए जा सकें।












Click it and Unblock the Notifications