देश में ऐसी कोई जेल नहीं बनी, जो किसान को कैद कर सके, हरियाणा में ऐसा क्यों हो रहा: कांग्रेस
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों के आंदोलन का पक्ष लेते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। दीपेंद्र हुड्डा बोले कि, 'अब तक देश में ऐसी कोई जेल नहीं बनी है जो किसानों को कैद कर सके। किसान अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार के द्वार पहुंचे रहे हैं। वे शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक और संवैधिनिक दायरे में रहकर आवाज उठा रहे हैं। सरकार को तत्काल संज्ञान लेते हुए कृषि कानून में एमएसपी का प्रावधान जोड़ना चाहिए।' गौरतलब है कि, सूबे की सरकार सोनीपत में किसानों के लिए अस्थाई जेल बनवा रही है। इस बारे में एक अधिकारी ने साफ निर्देश दिए।

दीपेंद्र ने कहा कि, 'भाजपा जजपा सरकार ने पंजाब-हरियाणा के किसानों के साथ जो बर्ताव किया है, पूरा देश और दुनिया देख रही है। ऐसा क्यों किया गया। अन्नदाता के शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ इस तरह का बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।' दीपेंद्र बोले कि,भाजपा जजपा की यह सरकार आंदोलन को कुचलने के कुप्रयासों में व्यस्त है। लेकिन इससे इस सरकार का किसान विरोधी चेहरा फिर बेनकाब हो गया है।'

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे ने बीजेपी-जजपा सरकार पर करारा हमला बोलते हुए यह भी कहा कि, इन दोनोंपार्टियों को किसान नहीं, बल्कि कुर्सी ज्यादा प्यारी है। दोनों को अगर किसानों की ज़रा भी चिंता है तो उसे तुरंत नए क़ानूनों में एमएसपी का प्रावधान जुड़वाना चाहिए, नहीं तो जजपा को भी अकाली दल की तरह सरकार से बाहर निकल जाना चाहिए। बता दिया जाए कि, जजपा की ओर से दुष्यंत चौटाला कोभाजपा ने डिप्टी सीएम बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications